फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Villagers are facing power cuts at night, not getting electricity even for eight hours

Prayagraj News: रात में कटौती से जूझ रहे ग्रामीण, आठ घंटे भी नहीं मिल रही बिजली

Mon, 28 Apr 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 28 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Villagers are facing power cuts at night, not getting electricity even for eight hours
फूलपुर। भीषण गर्मी में बिजली ने भी दगा दे दिया है। यहां कटौती का आलम यह है कि बिजली कब आएगी और कब जाएगी, इसका कोई पता नहीं है। दिन में गर्मी और रात में मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीण उपभोक्ता परेशान हैं। आरोप है कि समस्या के समाधान की बात तो दूर, बिजली विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं का फोन तक नहीं उठाते। इसे लेकर ग्रामीणों में विभाग के प्रति गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन

फूलपुर के बरेस्ता- प्रतापपुर स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र से बसना, सोरों और प्रतापपुर फीडर संचालित होते हैं। इन फीडरों से करूआड़ीह, पूरे ठकुराइन, उग्रसेनपुर, लोढीडीह, बसना, बसनेहटा, उदगी, भोगवारा समेत 120 गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। इसी प्रकार खंसार गांव में स्थापित विद्युत केंद्र के अंतर्गत आने वाले करीब 30 से अधिक गांव में आपूर्ति होती है। यही नहीं, फूलपुर विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण, कस्बा एवं इंडस्ट्रियल स्टेट इलाका सहित करीब 250 से अधिक गांव में विद्युत आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

कस्बे में 22 घंटे एवं ग्रामीण इलाके में 18 घंटे निर्वाध रूप से विद्युत आपूर्ति का सरकारी दिशा निर्देश है, लेकिन बिजली कटौती का आलम यह है कि कभी भी 8 से 10 घंटे भी बिजली उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां बिजली आने और जाने की कोई समय नहीं है। सरकारी आंकड़ों में रोस्टर जरूर निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के सराय हरीराम गांव के रहने वाले उपभोक्ता जितेंद्र कुमार, बसनेहटा गांव निवासी मनोज कुमार, राम निरंजन यादव, करूआड़ीह के रमेश कुमार, प्रतापपुर के डॉ. साधु चरण तिवारी, जमुआ के फूल चन्द्र, बसना गांव के जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि बिजली कटौती के चलते रात में मच्छरों के प्रकोप से जहां ग्रामीणों को जूझना पड़ता है। आरोप है कि जेई विद्युत प्रतापपुर एवं खंसार कभी कभार ही उपकेंद्र पर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed