फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Villagers angry over beating of young man in police station, road blocked in front of police station

प्रयागराज: हिरासत में युवक की पिटाई पर भड़के ग्रामीण, थाने के सामने सड़क पर चक्काजाम, कई थानों की फोर्स पहुंची

Mon, 25 Sep 2023 03:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Sep 2023 03:31 PM IST
सार

सोरांव थाना क्षेत्र के अहीबीपुर दाउदपुर नेवादा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की लड़की तकरीबन 10 दिन पूर्व गायब हो गई थी। जिसे लेकर गुमशुदगी की रिपोर्ट लड़की के पिता ने सोरांव थाने में  दर्ज कराई थी। जिसके मद्देनजर सोरांव थाने के हल्का उप निरीक्षक अपने हमराही के साथ शनिवार सुबह धर्मेंद्र पुत्र चंद्रपाल के घर पहुंच कर गुमशुदा हुई लड़की के बारे में पूछताछ करने के लिए थाने बुलाया था।

विज्ञापन
Villagers angry over beating of young man in police station, road blocked in front of police station
सोरांव थाने के सामने चक्काजाम करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

युवक की थाने में पिटाई और बर्बरता का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सोरांव थाने का घेराव कर लिया। थाने के सामने प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे पर जाम लगा दिया गया है। इससे आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई है। ग्रामीण आरोपी पुलिसकर्मी को मौके पर बुलाने पर अड़े हुए हैं। 

विज्ञापन







विज्ञापन







सोरांव थाना क्षेत्र के अहीबीपुर दाउदपुर नेवादां गांव की एक युवती 10 दिन पूर्व गायब हो गई थी। जिसे लेकर गुमशुदगी की रिपोर्ट लड़की के पिता ने सोरांव थाने में दर्ज कराई थी। इस पर सोरांव थाने का हल्का दरोगा सिपाही के साथ शनिवार सुबह चंद्रपाल के पुत्र धर्मेंद्र के घर पहुंचा। उसने गुमशुदा लड़की के बारे में पूछताछ करने के लिए उसे थाने बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र अपने बड़े भाई सुजीत कुमार के साथ थाने पहुंचा। आरोप है कि दरोगा ने धर्मेंद्र को पूछताछ करने के लिए थाने में बैठा लिया और उसके भाई को सुजीत को बाहर कर दिया। सुजीत अपने भाई धर्मेंद्र को थाने से बाहर निकलने के लिए काफी इंतजार करता रहा। लेकिन वह बाहर नहीं आया। जिसके बाद उसने अपने गांव के प्रधानपति को थाने पर बुलाया। प्रधानपति के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने धर्मेंद्र को छोड़ दिया।

Villagers angry over beating of young man in police station, road blocked in front of police station
सोरांव थाने के सामने चक्काजाम करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

अस्पताल में युवक की हालत नाजुक

परिजनों का आरोप है कि धर्मेंद्र जब थाने से घर पहुंचा तो उसकी हालत खराब हो गई। वह चल फिर नहीं पा रहा था। परिजन रविवार को सुबह धर्मेंद्र को थाने पर लेकर पहुंचे और थाने में पिटाई की शिकायत की। पुलिस ने धर्मेद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उसे एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने थाने में धर्मेंद्र की बेरहमी से पिटाई की है उसके प्राइवेट पार्ट में कुछ डाल दिया। 

 

घटना से आक्रोशित ग्रामीण सोमवार को थाने पर पहुंचे और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के सामने प्रतापगढ़-प्रयागराज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। इससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। आक्रोशित ग्रामीण आरोपी पुलिसवाले के साथ भी उसी तरह का व्यवहार करने की मांग कर रहे हैं। चक्कजाम दो घंटे से चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed