फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Villagers' anger erupted in front of police due to continuous killings

Prayagraj News: लगातार हत्याओं से पुलिस के सामने फूटा ग्रामीणों का आक्रोश

Thu, 04 Jul 2024 06:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 04 Jul 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers' anger erupted in front of police due to continuous killings
मीरगंज/शाही। बुधवार शाम जैसे ही अनीता देवी का शव गांव पहुंचा, ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। हत्या का शीघ्र खुलासे करने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। कई थानों की पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। अंतिम संस्कार होने तक पुलिस डटी रही।
विज्ञापन

पिछले साल लगातार नौ महिलाओं की हत्या से ग्रामीणों में उबाल था। भारी भरकम फोर्स लगाने के बाद घटनाएं थमीं तो लोग बुरा समय मानकर उन्हें भूलने लगे थे। अब छह महीने बाद दोबारा महिला की उसी तरह से हत्या होने से लोगों के दिल में दबा गुस्से का गुबार बाहर आ गया। इसे भांपकर रात में ही एसएसपी अनुराग आर्य ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बुधवार को एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा, सीओ दीपशिखा समेत शाही, शीशगढ़, फतेहगंज पश्चिमी, शेरगढ़ थानों के प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। शव पहुंचने के वक्त लोगों का गुस्सा बाहर आने लगा तो अधिकारियों ने उन्हें समझाकर मृतका का अंतिम संस्कार कराने के लिए राजी किया।
विज्ञापन

-----
महिलाओं में फिर दिखा खौफ
अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने बताया कि अब तक दस महिलाओं की हत्या एक ही तरीके से हो चुकी है। पुलिस किसी हत्या का सही खुलासा नहीं कर सकी है। जो खुलासे किए भी गए, वह सवालों में हैं। उनके छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं। महिलाएं काम से बाहर जाती हैं। पुलिस इतने दिनों में यह भी साबित नहीं कर सकी कि ये किसी एक ही सिरफिरे का काम है या फिर अलग-अलग लोगों ने अलग वजह से हत्या की है। सटीक खुलासे न हुए तो आगे भी हत्याएं होती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
इन महिलाओं की हुई हत्या
- 5 जून 2023 को शाही के गांव परतापुर की कलावती की गला दबाकर हत्या। शव गन्ने के खेत में फेंका गया।

-19 जून 2023 को शाही-फतेहगंज पश्चिमी रोड पर कुल्छा की धानवती का शव गन्ने के खेत में मिला।

-30 जून 2023 को शाही के गांव आनंदपुर में चारा लेने गई प्रेमवती का शव गन्ने के खेत में मिला।

-22 जुलाई 2023 को खजुरिया की कुसुमा देवी का शव गन्ने के खेत में मिला।

-23 जुलाई 2023 को सेवा ज्वालापुर की बीराबती का शव खेत में मिला।

-19 अगस्त 2023 को खेऊ की गौंटिया निवासी भीमवती का शव मिला।

-20 नवंबर 2023 को खरसैनी की दुलारो देवी का शव गन्ने के खेत में मिला।

-31 अक्तूबर 2023 को शीशगढ़ के गांव लखीमपुर की महमूदन का शव गन्ने के खेत में मिला।

-26 नवंबर 2023 को शीशगढ़ के गांव जगदीशपुर की उर्मिला देवी का शव गन्ने के खेत में मिला।

- नवंबर 2023 में ही मीरगंज के गांव गूला की रेशमा देवी का शव झाड़ियों में मिला।

- दो जुलाई 2024 को शाही के गांव बुझिया जागीर की अनीता देवी का शव गन्ने के खेत में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed