फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Village map missing from archives, DM asked for reply, court raises questions on transparency

High Court : अभिलेखागार से गांव का नक्शा गायब, डीएम से जवाब तलब, कोर्ट ने पारदर्शिता पर उठाए सवाल

Sun, 25 May 2025 02:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 May 2025 02:51 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मऊ जिले के लाड़नपुर गांव का राजस्व नक्शा अभिलेखागार से गायब होने पर हैरानी जताई है। कहा कि ऐसी लापरवाही से न केवल ग्रामीण जनता को असुविधा होती है, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी सवाल खड़े होते हैं।

विज्ञापन
Village map missing from archives, DM asked for reply, court raises questions on transparency
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मऊ जिले के लाड़नपुर गांव का राजस्व नक्शा अभिलेखागार से गायब होने पर हैरानी जताई है। कहा कि ऐसी लापरवाही से न केवल ग्रामीण जनता को असुविधा होती है, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी सवाल खड़े होते हैं।

विज्ञापन


इस टिप्पणी संग न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की अदालत ने डीएम और तहसीलदार से दो हफ्ते में स्पष्टीकरण तलब किया है। चंद्रकांत त्रिपाठी की ओर से दाखिल जनहित याचिका में दावा है कि लाड़नपुर गांव का मूल राजस्व नक्शा राजस्व अभिलेखागार से नदारद है। लेखपाल के पास जो फोटो कॉपी मौजूद है, वह मौजूदा जमीन से मेल नहीं खा रही है। इससे सीमांकन सहित अन्य राजस्व कार्य बाधित हो रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी शिकायतें अधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई गई है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके खिलाफ जनहित याचिका दाखिल की गई। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आदेश की प्रति डीएम और तहसीलदार को तत्काल भेजने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 29 मई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed