फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   village head injured in labor attack

मजदूर के हमले में घायल प्रधान की मौत

Tue, 23 Jun 2020 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
village head injured in  labor attack
खजुरी कला के प्रधान अनुज कुशवाहा का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर डटी रही।
विज्ञापन

कोरांव के खजुरी कला गांव के रहने वाले प्रधान अनुज कुशवाहा पर 17 जून की प्रात: गांव के ही प्राथमिक विद्यालय पर मनरेगा के भुगतान को लेकर मजदूर संतोष कुमार पुत्र संगम लाल ने फ ावड़े से हमला कर दिया था। प्रधान का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को उनके ब्रेन का ऑपरेशन किया गया। अनुज के बड़े भाई विनय ने बताया कि चिकित्सकों ने ऑपरेशन को सफ ल बताते हुए उसे खतरे से बाहर बताया। जबकि, उनकी चेतना वापस नहीं आई थी। अनुज निरंतर जीवन रक्षक प्रणाली के सहारे चल रहे थे। रविवार रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और देर रात 12 बजे के करीब मौत हो गई। अनुज की पत्नी पूनम और एकमात्र बेटी नेहा का रो-रोकर बुरा हाल था।
आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में नाराजगी
घटना के पांच दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिजनों ने नाराजगी जताई है। 17 जून की रात को अनुज के चाचा रामप्रवेश पुत्र रामलीला ने इलाकाई पुलिस को तहरीर देकर आरोपी संतोष कुमार पुत्र संगम लाल के गिरफ्तारी की मांग की थी।
विज्ञापन

लोगों ने जताई शोक संवेदना
सोमवार शाम प्रधान का शव गांव पहुंचते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। मृतक प्रधान के घर पूर्व विधायक राजबली जैसल, ब्लॉक प्रमुख रामअवध कुशवाहा, प्रधान संघ के प्रदेश सचिव सत्येंद्र त्रिपाठी सहित योगेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, राम रईस पांडेय, धीरेंद्र शुक्ल, पवनेश पांडेय, शिवफ ल पांडेय तथा श्यामा कांत शुक्ल आदि लोग पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानों में आक्रोश, ज्ञापन सौंपा
खजुरी कला के प्रधान की मौत की खबर पर क्षेत्र के प्रधान आक्रोशित हो उठे। प्रधानों ने विकास खंड मुख्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी संदीप कुमार वर्मा व बीडीओ रामशंकर को ज्ञापन देते हुए आरोपी के तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। अपनी छह सूत्रीय मांग में प्रधानों ने कहा है कि चुनावी वर्ष होने के नाते उनके सुरक्षा की व्यवस्था की जाय। प्रधानों ने मृतक के आश्रितों को 35 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की। प्रधान संघ के प्रदेश सचिव सत्येंद्र त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष विजय पटेल के नेतृत्व में प्रधानों ने उस प्राथमिक विद्यालय में जहां मृतक प्रधान पर हमला किया गया था, वहां अनुज की प्रतिमा लगाए जाने की भी मांग की। उपजिलाधिकारी ने प्रधानों का ज्ञापन लेकर उसे उच्चाधिकारियों और शासन तक भेजने का आश्वासन दिया।
फोटो संख्या 4
1. फाइल फोटो मृतक प्रधान अनुज कुशवाहा
2.उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते प्रधान
3.घर पर पहुंची भारी फोर्स
4.शव पहुंचने पर मर्माहत परिजन व ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed