{"_id":"2ff320efde5e205e5e9778755b267234","slug":"village-development-officer-killed-by-robbers-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने ग्राम विकास अधिकारी को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों ने ग्राम विकास अधिकारी को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 17 Jun 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाफामऊ (ब्यूरो। सोरांव इलाके में मंगलवार रात ड्यूटी के बाद गर लौट रहे ग्राम विकास अधिकारी राजीव सिंह (35) को बदमाशों ने लूट के विरोध पर गोली मार दी। फिर बदमाश भाग गए। घायल वीडीओ को निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। सोरांव में कलंदरपुर गांव निवासी गाम विकास अधिकारी राजीव सिंह की तैनाती बहरिया ब्लाक में है। वह परिवार सहित तेलियरगंज में रहते हैं। मंगलवार रात ड्यूटी के बाद वह बाइक पर तेलियरगंज लौट रहे थे तभी सोरांव में बिगहियां गांव के सामने बदमाशों ने बाइक सामने लगाकर उन्हें रोक लिया।
बदमाशों ने राजीव से बाइक छीनने की कोशिश की। विरोध पर खींचतान के दौरान उन पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली राजीव की दाहिनी बांह पर लगी। वह गिरकर चीखने लगे तो बदमाश भाग गए। वहां राहगीर जुट गए। घायल राजीव को फाफामऊ में निजी अस्पताल ले जाया गया।