फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vijayendra Saraswati said: Sanatan Dharma is not only a treasure of culture and culture but also of science

विजयेंद्र सरस्वती बोले : सनातन धर्म संस्कृति-संस्कार का ही नहीं, विज्ञान का भी खजाना

Fri, 30 Jun 2023 04:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Jun 2023 04:08 PM IST
सार

मंत्रोच्चार के साथ पादुका पूजन के बाद शंकराचार्य ने कहा कि आध्यात्मिकता की आवश्यकता संत और साधक के लिए होती हैै। लेकिन आम जन को शांति की हमेशा चाहत होती है। यह शांति पूरी दुनिया में सिर्फ सनातन धर्म के जरिए ही प्राप्त हो सकती है।

विज्ञापन
Vijayendra Saraswati said: Sanatan Dharma is not only a treasure of culture and culture but also of science
शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सनातन धर्म शांति का प्रतीक होने के साथ ही जगत को सर्वे भवंतु सुखिन: का पाठ पढ़ाता है। सनातन धर्म संस्कृति और संस्कार का ही नहीं, विज्ञान का भी सबसे समृद्ध खजाना है। इसमें सामाजिकता जितनी कूट-कूट कर भरी है, उतना ही भौतिक और वैज्ञानिक ज्ञान भी इसमें भरा है। यह संदेश बृहस्पतिवार को कांची कामकोटि पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र सरस्वती ने अशोक नगर में आयोजित प्रयाग संवाद शृंखला के उद्घाटन के अवसर पर दिया।

विज्ञापन


मंत्रोच्चार के साथ पादुका पूजन के बाद शंकराचार्य ने कहा कि आध्यात्मिकता की आवश्यकता संत और साधक के लिए होती हैै। लेकिन आम जन को शांति की हमेशा चाहत होती है। यह शांति पूरी दुनिया में सिर्फ सनातन धर्म के जरिए ही प्राप्त हो सकती है। शंकराचार्य ने कहा कि शांति के लिए धर्म के आश्रय की जरूरत होती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में जिस तरह धर्म आधारित शासन हुआ करता था, उसी तरह सरकार और समाज के बीच निकटता होनी चाहिए। लेकिन इससे हम लगातार दूर हो रहे हैं। सनातन धर्म, मानवता, एकता के साथ ही माता-पिता और गुरु को देवता के रूप में परिभाषित करता है। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज की महिमा का बखान भी किया। कहा कि पुण्य से सिंचित यह धरती हमेशा कल्याण और मंगल का उपहार देती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed