फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vijay Mithra case will now be decided by 'Forum'

विजय मिश्रा प्रकरण में अब ‘फोरम’ करेगा फैसला

Sun, 11 Feb 2018 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 11 Feb 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
Vijay Mithra case will now be decided by 'Forum'
Nitin Gadkari
योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी विधायक विजय मिश्रा के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आदि दिग्गजों के साथ मंच साझा करने के बाद भाजपा में घमासान मचा हुआ है। अब कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि यह मामला गंभीर है और उचित फोरम तक पहुंच चुका है। अब वहीं से निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि विजय मिश्रा बहुत अच्छे कलाकार हैं और भाजपा से नजदीकी सिर्फ इसलिए दिखा रहे हैं कि अफसर उनके खिलाफ कार्रवाई न करें।
विज्ञापन


परेड ग्राउंड में सात फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के तमाम दिग्गजों की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर वर्ष 2010 में हुए जानलेवा हमले के आरोपी विधायक विजय मिश्र की मौजूदगी पर इलाहाबाद की मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चिट्ठी लिखकर गहन जांच करवाने की मांग की । शुक्रवार की देर रात कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी इलाहाबाद पहुंच गए। अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में शनिवार को नंदी ने भदोही के विधायक विजय मिश्रा पर तंज भी कसा। कहा कि वह बहुत ही अच्छे कलाकार हैं। बुधवार सात फरवरी को परेड ग्राउंड में हुए शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह में वह इसलिए पहुंचे ताकि प्रशासनिक अफसरों तक यह संदेश पहुंच सके कि वह भाजपा के नजदीकी हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न हो। नंदी ने बिना किसी का नाम लिए यह भी कहा कि अपराधी किसी के सगे नहीं होते।
विज्ञापन

पीएम और सीएम से मांगा जाएगा मुलाकात वक्त

 मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी को उम्मीद है कि उनकी चिट्ठी पर पीएम और सीएम निश्चित ही कार्रवाई करेंगे। मेयर ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने चिट्ठी भेजी है। शनिवार और रविवार को अवकाश होने की वजह से सोमवार को ही संबंधित स्थानों पर चिट्ठी रिसीव होगी। इसके एक दो दिन के बाद ही जवाब आने की उम्मीद है। जरूरत पड़ी तो पीएम और सीएम से मुलाकात का भी वक्त मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानपुर के निर्दलीय विधायक विजय मिश्रा ने शनिवार को सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी पर पलटवार किया। विधायक ने कहा कि उनकी नंदी से न कभी दुश्मनी थी और है। वह सिर्फ जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा के लिए पीएम, सीएम को चिट्ठियां भेजकर यह सब तमाशा कर रहे हैं। सरकार चाहे किसी भी एजेंसी से जांच करा ले, सचाई सामने आ जाएगी। नंदी को उन्होंने कभी धमकी दी ही नहीं।


विधायक विजय मिश्र ने अमर उजाला से फोन पर कहा कि मंत्री नंद गोपाल नंदी से उनके पुराने रिश्ते रहे हैं। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के यहां पिछले दिनों नंदी से उनकी मुलाकात भी हुई थी। नंदी हमेशा उनके मददगार रहे हैं। बीती जनवरी में भदोही में हुए यज्ञ में शामिल होने के लिए उनको कार्ड भेजने के लिए भी कहा था। उनसे दुश्मनी होने का सवाल ही नहीं पैदा होता। विधायक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मंच पर उनके पहुंचने को लेकर बेवजह तमाशा खड़ा किया जा रहा है। उस सरकारी आयोजन के लिए जारी किए गए कार्ड पर तो मेरा नाम छपा था ही, संबंधित विभाग की ओर से बुलाया भी गया था। मंत्री नंदी और मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी सिर्फ अपनी सुरक्षा बढ़वाने के लिए इसे मुद्दा बना रहे हैं। इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed