फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Video viral of brutally beating on charges of theft goes viral

चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

Wed, 14 Oct 2020 12:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Oct 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
Video viral of brutally beating on charges of theft goes viral
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
थरवई थाना क्षेत्र में पड़िला महादेव मंदिर के पास सोमवार को कुछ लोगों की डंडे से जमकर पिटाई की गई। सात लोगों पर मोबाइल और पर्स चोरी काइल्जाम लगाकर डंडों से मार मारकर लहूलुहान कर दिया गया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो वायरल कर दिया तो हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दस लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका की कार्रवाई की गई है। जिन लोगों को पीटा गया था, वह घटना के बाद भाग गए। आईजी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


 घटना सोमवार शाम की है। पड़िला महादेव मंदिर में निशान चढ़ाने कुछ लोग आए थे। इसी दौरान किसी का पर्स और मोबाइल चोरी हुआ तो हल्ला मच गया। निशान चढ़ाने गए लोगों ने उन सभी लोगों को पकड़ा जो बाहरी थे। उन पर चोरी का आरोप लगाकर डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी गई। सात लोगों को इतना मारा गया कि वे अचेत तक हो गए। वे लगातार रहम की भीख मांग रहे थे लेकिन किसी का मन नहीं पसीजा। जी भर कर पीटने के बाद सभी चले गए। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


वीडियो वायरल हुआ तो थरवई पुलिस की नींद खुली। एक आरोपी पास का ही था। उसे पकड़ा गया। उसने बताया तो पुलिस ने दस लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने इस मामले में लल्लू यादव, रोहित, दिनेश, राममूरत, पिंडारी, करन सिंह, विमल, संग्राम, राहुल और साहिल को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया ने बताया कि जिनकी पिटाई हुई थी, वह भाग निकले थे। मेले में चोरी की घटना हुई, उसी के कारण इन लोगों ने पिटाई कर दी। पकड़े गए सभी लोगों का चालान शांति भंग की धारा में किया गया क्योंकि किसी ने उनके खिलाफ तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। चोरी के शक में कुछ लोगों पिटाई की गई। उस वक्त जिन सिपाहियों की ड्यूटी थी, उनकी भी जांच की जा रही है वे कहां थे। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। केपी सिंह,  आईजी रेंज 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed