फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Video of extortion from truck drivers goes viral, arrest made

Prayagraj News: ट्रक चालकों से वसूली का वीडियो वायरल, गिरफ्तार

Fri, 10 Apr 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 10 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Video of extortion from truck drivers goes viral, arrest made
लेप्रोसी चौराहे पर ट्रक चालकों से वसूली करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बुधवार रात युवक द्वारा ट्रैकों से वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर नैनी की तहरीर पर उसके खिलाफ रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन

करछना थाना क्षेत्र के लाकदहिया गांव निवासी राकेश सिंह उर्फ पप्पू पुत्र मानिक चंद्र सिंह लेप्रोसी चौराहे पर अक्सर खड़ा रहता था। आरोप है कि वह ट्रक चालकों से जबरन वसूली करता था। बुधवार रात किसी ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए पुलिस के अधिकारियों को एक्स पर पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर बुधवार की रात आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। इंस्पेक्टर की तहरीर पर उसके खिलाफ रंगदारी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर नैनी का कहना है कि उसे जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह दूरदराज से आई गाड़ियों को रास्ता बताता था। गाइड का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed