फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vice Principal Leslie Koutino Restored

वाइस प्रिंसिपल लेसिली कुटीनो बहाल

Mon, 03 Jul 2017 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 03 Jul 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
Vice Principal Leslie Koutino Restored
court demo pic
हाईकोर्ट के आदेश के बाद सेंट जोसेफ कालेज प्रबंध समिति ने छात्र क्री आंख खराब करने के आरोपी वाइस प्रिंसिपल लेसिली कुटीनो को बहाल कर दिया है। सोमवार से शुरू होने वाले शिक्षा सत्र में कुटीनो वाइस प्रिंसिपल के जिम्मेदारी संभालेंगे। कालेज के पूर्व प्रिंसिपल एके एंटोनी की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने पिछले सप्ताह अपनी रिपोर्ट प्रबंध समित को सौंप दी थी। उसी के बाद यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


जांच कमेटी ने प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, छात्रों तथा अध्यापकों के बयान लिए थे। पंद्रह दिन पहले हाईकोर्ट ने भी छात्र की आंख खराब होने की घटना को हादसा माना है। पीड़ित छात्र की आंख के इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि प्रदान करने के आदेश कालेज प्रबंधतंत्र को दिए थे। उसी के साथ-साथ पुलिस की विवेचना पर रोक लगा दी थी। जांच कमेटी ने हाईकोर्ट के इस अहम आदेश को ध्यान में रखते हुए प्रबंध समिति को रिपोर्ट सौंप दी थी। प्रबंध समिति के सदस्य फादर ईजी डोर ने बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर प्रबंध समिति ने वाइस प्रिंसिपल को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्र भी सोमवार को कालेज में पढ़ने के लिए पहुंचेगा। परिजनों का कहना है कि लखनऊ में छात्र की आंख का पहला आपरेशन हो गया है। अभी उसे धुंधला दिखाई देता है। 24 जून को पट्टी खोलने और आंख का परीक्षण करने के लिए बुलाया है। परिजन छात्र को चेन्नई के शंकर अस्पताल में परीक्षण के लिए ले जाने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकांश कालेजों ने स्कूल कालेज परिसर में शिक्षकों के छड़ी रखने पर रोक लगा दी है। कालेज प्रबंधन और प्रिंसिपल की ओर से आदेश जारी कर किए गए हैं कि वह छड़ी नहीं रखेंगे। यदि किसी शिक्षक के पास छड़ी पाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश अधिकांश  कान्वेंट और पब्लिक स्कूलों में जारी किए गए हैं। दो सप्ताह पहले हाईकोर्ट ने सेंट जोसेफ कालेज के प्रकरण में आदेश जारी किए थे कि स्कूल कालेज के शिक्षकों को छड़ी रखना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed