फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vibhuti Express will run from Manduwadih in place of Rambagh

रामबाग की जगह मंडुवाडीह से चलेगी विभूति एक्सप्रेस

Fri, 12 Feb 2021 09:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Feb 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Vibhuti Express will run from Manduwadih in place of Rambagh
train - फोटो : self
प्रयागराज रामबाग से हावड़ा जाने वाली 02333/02334 विभूति एक्सप्रेस 20 फरवरी तक रामबाग से मंडुवाडीह तक निरस्त रहेगी। इस दौरान ट्रेन का संचालन मंडुवाडीह से वाराणसी के बीच होगा। शुक्रवार से ही यह व्यवस्था प्रभावी हो गई। इस वजह से विभूति एक्सप्रेस शुक्रवार को रामबाग नहीं आई। 
विज्ञापन


दरअसल वाराणसी-प्रयागराज जंक्शन के बीच रेलवे द्वारा दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। यहां माधोसिंह-ज्ञानपुर रोड रेल खंड पर 17 फरवरी तक प्री-नान इंटर लॉक कार्य होगा। इस वजह से संबंधित रूट पर कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन


एनसीआर के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 19 फरवरी तक लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलने वाली ट्रेन संख्या 01061/01062 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-जयनगर स्पेशल एक्सप्रेस रामबाग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलेगी। 02791 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर  19 फरवरी तक परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-मिर्जापुर-दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी।  02561 जयनगर-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस भी रामबाग की जगह वाराणसी-जंघई-प्रयागराज होकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed