फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   VHP organised program for Vanvashi in basant panchmi at kumbh mela 2019

पहली बार कुंभ के दर्शन करेंगे पांच हजार वनवासी, वसंत पंचमी को विहिप करेगा कार्यक्रम आयोजित

Tue, 22 Jan 2019 11:10 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Jan 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
VHP organised program for Vanvashi in basant panchmi at kumbh mela 2019
kumbh
विश्व हिंदू परिषद के शिविर में सोमवार को एक बार फिर से हलचल रही। विहिप के माध्यम से पहली बार पांच हजार वनवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोग पहली बार गंगा और कुंभ के दर्शन कर पाएंगे। सोमवार को केंद्रीय पदाधिकारियों की आगामी धर्म संसद की तैयारियों को लेकर चली बैठक में 10 फरवरी से होने वाले वनवासी सम्मेलन की भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


विहिप के कें द्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे, महामंत्री संगठन विनायक राव देशपंाडे, केंद्रीय संपर्क प्रमुख रास बिहारी, क्षेत्र संगठन मंत्री और प्रांत संगठन मंत्री मुकेश ने प्रांत स्तर के पदाधिकारियों के साथ धर्म संसद की कार्ययोजना पर चर्चा किया। इस दौरान धर्म संसद में आने वाले संतों की सूची बनाकर आमंत्रण पत्र वितरित करने का काम भी शुरू किया।
विज्ञापन


इस बीच शिविर में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ भी विहिप पदाधिकारियों ने देर तक मंत्रणा की।  खट्टर ने वनवासी सम्मेलन की तैयारी को लेकर जानकारी ली। विहिप के केेंद्रीय महामंत्री ने बताया कि राजस्थान सहित कई और प्रदेशों के वनवासी क्षेत्रों के करीब पांच हजार लोग कुंभ क्षेत्र में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ऐसे लोग हैं जो पहली बार गंगा और कुंभ को सजीव देख पाएंगे। इस बीच विहिप पदाधिकारियों ने धर्म संसद में आमंत्रित किए जाने वाली संतों और दूसरे प्रमुख लोगों की सूची की समीक्षा की।  अभी तक कुंभ क्षेत्र में रह रहे सभी प्रमुख संतों तक धर्म संसद में आने का आमंत्रण भेज दिया गया है।


जिसें अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों के अलावा शंकराचार्य अधोक्षजानंद, स्वामी हंसदेवाचार्य, स्वामी अवधेशानंद गिरी, महामंडलेश्वर कैलाशानंद, प्रखर महाराज जैसे कई प्रमुख संतों का नाम शामिल है। इसी तरह कई संत है जिनके पास अभी तक आमंत्रण पत्र नहीं पहुंचा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed