फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   VHP office buzzed before Ashok Sinha's death anniversary

अशोक सिंहल की पुण्यतिथि के पहले गुलजार हुआ विहिप कार्यालय

Sun, 17 Nov 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
VHP office buzzed before Ashok Sinha's death anniversary
VHP office buzzed before Ashok Sinha's death anniversary - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद विहिप नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भले ही अपनी खुशी का इजहार सार्वजनिक रूप से न किया हो, लेकिन इस निर्णय के बाद प्रभु श्रीराम का धन्यवाद देने के लिए कई वर्ष बाद विहिप प्रांत कार्यालय में अखंड रामायण की चौपाइयां शनिवार को सुनने को मिलीं। हालांकि, विहिप पदाधिकारी इस आयोजन को अपने अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंहल की पुण्यतिथि से जोड़कर देख रहे हैं। वर्ष 2000 के बाद प्रांत कार्यालय में शनिवार सुबह से शुरू हुए अखंड रामायण पाठ में विहिप के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
विज्ञापन

दरअसल, विहिप की ओर से अयोध्या मामले में निर्णय आने के बाद प्रांत कार्यालय को दीपों से सजाने के अलावा अब तक कोई आयोजन नहीं किया गया है। इस आंदोलन में स्व. अशोक सिंहल की महत्वपूर्ण भूमिका भी रही। 17 नवंबर को उनकी पुण्यतिथि के एक दिन पूर्व विहिप ने यहां अखंड रामायण पाठ शुरू करवाया, जो रविवार तक जारी रहेगा। इसके समापन पर सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होेंगे। इस दौरान विहिप कार्यालय में शाम पांच बजे से एक भंडारा भी शुरू होगा, जो देर रात तक चल सकता है। इसके पूर्व शनिवार की सुबह दस बजे अखंड मानस पाठ की शुरूआत हुई।
विज्ञापन

यहां आचार्य मोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन पाठन किया। यजमान के रूप में प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, विमल प्रकाश, सुरेश अग्रवाल, सुनील सिंह, राजीव मिश्र, अमित पाठक आदि मौजूद रहे। दिन भर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। इस दौरान चायल के विधायक संजय गुप्ता, शहर उत्तरी के विधायक हर्ष बाजपेई ने भी अखंड रामायण में शिरकत की। यहां बताया गया कि वर्ष 2000 में ही विहिप के केसर भवन में रामचरित मानस का पाठ हुआ था, तब केसर भवन विहिप को मिला था। उस दौरान मुख्य भूमिका में अशोक सिंहल ही रहे। उन्हीं की मौजूदगी में तब यहां रामचरित मानस का पाठ हुआ था। उधर शनिवार को आरएम गोयल, विनोद अग्रवाल, शिवम द्विवेदी, अजय गुप्ता, सुशील राय, अश्वनी मिश्र, मोहनलाल, गौरव जायसवाल, अभिमन्यु शाही, संजय गुप्ता, दिवाकर नाथ त्रिपाठी आदि भी अखंड रामायण पाठ में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के लिए तैयार हुआ पंडाल
0 विहिप कार्यालय में रविवार 17 नवंबर को अशोक सिंहल की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। इसके लिए केसर भवन में मुख्य प्रांगण में पंडाल एक दिन पूर्व ही तैयार कर लिया गया। इस दौरान संघ और उसके अनुसांगिक संगठन से जुड़े 2000 कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। मंच पर संतों को प्रमुख स्थान एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लिए अलग स्थान बनाया गया है। इसके अलावा अशोक सिंहल जी से जुड़े व्यक्तियों एवं उनके परिवार जन के लोगों के लिए अलग व्यवस्था की गई है ।

झूंसी के गोधाम भी जाएंगे डिप्टी सीएम
0 विहिप के झूंसी स्थित गोधाम में रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जाएंगे। इस दौरान उनके द्वारा वहां गायों को चारा आदि खिलाया जाएगा। कार्यक्रम में बिरला स्कूल के तकरीबन सौ छात्रों का समूह गो सेवा एवं स्वच्छ अभियान कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए गो धाम पहुंच रहा है। यह जानकारी गोधाम सचिव विवेक पांडेय ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed