{"_id":"5bf9aa1ebdec22418d76141d","slug":"vhp-has-attempted-to-create-an-environment-of-90s","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप ने 90 के दशक वाला माहौल बनाने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप ने 90 के दशक वाला माहौल बनाने का किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में धर्मसभा के बहाने विश्व हिंदू परिषद ने प्रयागराज में 90 के दशक में हुए राममंदिर आंदोलन जैसा माहौल बनाने का प्रयास पिछले कुछ दिनों के दौरान किया। शायद इसी वजह से विहिप रविवार को अयोध्या में आयोजित धर्मसभा में सिर्फ प्रयागराज से ही दस हजार कार्यकर्ता भेजने का दंभ भर रही है। खास बात यह कि इस पूरे मूवमेंट के लिए विहिप से जुड़े लोगों ने ही अधिकांश कार्यकर्ताओं को निजी वाहनों एवं बसों के माध्यम से अयोध्या भेजे जाने की व्यवस्था की। वाहनों में पर्याप्त संख्या में लंच पैकेट भी रखवाएं गए।
प्रयागराज में 90 के दशक में विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंहल ने ही राममंदिर आंदोलन में जान फूंकी थी। तब सिंहल विहिप के महासचिव थे। उन्हीं की वजह से ही राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान प्रयागराज एक बड़ा केंद्र बिंदु बनकर उभरा। विहिप के विभाग सह संगठन मंत्री अमित पाठक का कहना है कि स्वर्गीय सिंहल का सपना था कि अयोध्या में राममंदिर का निर्माण हो। वहां मंदिर निर्माण ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
अयोध्या में आयोजित धर्मसभा के माध्यम से सरकार पर यह दबाव बनाने का प्रयास किया जाएगा कि मंदिर निर्माण के लिए वह अलग से कानून बनाए। उधर शहर में 90 के दशक की तरह ही तमाम लोगों ने विहिप कार्यकर्ताओं और संघ के स्वयंसेवकों को अयोध्या तक भेजने की खुद ही जिम्मेदारी उठाई। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश जी की माने तो काफी संख्या में रामभक्तों ने विहिप कार्यकर्ताओं को अयोध्या तक भेजने के लिए अपने खुद के वाहन मुहैया कराए। लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार गुप्त दान भी दिया। ताकि अयोध्या में रामभक्तों को भोजन-पानी की समस्या न हो। ऐसे लोगों ने अपना नाम उजागर न किए जाने की भी बात कही है। प्रांत संगठन मंत्री के मुताबिक 90 के दशक में भी रामभक्तों ने कुछ इसी तरह की मदद की थी।
विज्ञापन
चलो अयोध्या ठान के, मंदिर बनेगा शान से ’ का नारा लेकर राष्ट्र रक्षक समूह का जत्था शनिवार को वाहनों के काफिले के साथ अयोध्या रवाना हुआ। अयोध्या रवानगी के पूर्व सुभाष चौराहे राष्ट्र रक्षक समूह की ओर से सुभाष चौराहे पर एक सभा आयोजित की गई। सभा में समूह के राष्ट्रीय संयोजक देवेंद्र प्रताप सिंह और देवांशु मेहता ने कहा कि प्रयागराज से एक हजार कार्यकर्ता अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं। सभा के बाद सुभाष चौराहे पर हनुमान चालीसा पाठ भी हुआ। इसके बाद समूह से जुड़े लोग अयोध्या के लिए रवाना हो गए।
अयोध्या में विहिप की धर्मसभा से सीधे तौर पर भाजपा का कोई वास्ता न रहा हो लेकिन संघ के सपोर्ट की वजह से तमाम भाजपा नेता शनिवार को स्वयंसेवक के रूप में अयोध्या के लिए रवाना हो गए। प्रयागराज महानगर, यमुनापार और गंगापार से काफी भाजपाई अपने निजी वाहनों से अयोध्या के लिए रवाना हुए। भाजपा महानगर पदाधिकारी रवि केसरवानी ने बताया रविवार की सुबह मंडल अध्यक्ष प्रदीप पांडेय एवं दर्जनों कार्यकर्ता के साथ वे रवाना होंगे। प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य सुबोध सिंह भी आधा दर्जन चार पहिया वाहनों के साथ शनिवार की शाम ही अयोध्या के लिए रवाना हो गए। रितेश मिश्र आशु पंडित भी तमाम कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार की रात अयोध्या को निकले। भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि इस विहिप की धर्मसभा में किसी को भी जाने की मनाही नहीं है। कार्यकर्ता अपनी स्वेच्छा से अयोध्या रवाना हुए।
इंडियन माइनारिटीज फ्रंट के अध्यक्ष एवं आम जनमोर्चा के संयोजक वलीउल्लाह इंजीनियर ने कहा कि अयोध्या मेें राममंदिर का दलित एवं पिछड़ों के हित में है। वलीउल्लाह ने अपने वक्तव्य में कहा है कि दलित एवं ओबीसी नेता राममंदिर के शीघ्र निर्माण का प्रयास करें। कहा कि अगर अयोध्या में राममंदिर बनता है तो दलित और ओबीसी नेता अपने समाज के उत्थान में अपना समय दे पाएंगे और उनका हक दिला पाएंगे। वहीं दूसरी ओर अवध गोस्वामी समाजोत्थान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संत गिरि ने बैठक कर कहा है कि भाजपा अब देशवासियों की भावनाओं से न खेेले। राममंदिर निर्माण की तिथि जल्द से जल्द घोषित की जाए।