{"_id":"5cfc09d4bdec22071b38bd4e","slug":"very-clear-sign-to-stop-checking-copies","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरव्यू, कॉपियां जांचने का काम ठप होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरव्यू, कॉपियां जांचने का काम ठप होने के आसार
Sun, 09 Jun 2019 12:47 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
वॉल पेंटिंग में चिलम सेवा आयोग लिखा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के कर्मचारियों ने 10 जून से कार्य बहिष्कार पर जाने की घोषणा कर रखी है और उसी दिन से आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू शुरू होने जा रहे हैं। अगर कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले जाते हैं तो इंटरव्यू समेत अन्य परीक्षाओं की कॉपियां जांचे जाने का काम भी ठप होने के आसार हैं। ऐसे में लखनऊ से लौटे सचिव सोमवार को कार्यालय खुलने पर कर्मचारियों से वार्ता कर सकते हैं, ताकि कर्मचारी कार्य बहिष्कार न करें।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कर्मचारी/अधिकारी संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में आयोगकर्मी सचिव और आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन देकर कह चुके हैं कि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 10 जून से कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। कर्मचारी मांग कर रहे हैं कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पेपर लीक प्रकरण की जांच न्यायालय के सिटिंग जज एवं सीबीआई से कराई जाए और आयोग के प्रत्येक कर्मचारी की संपत्ति की जांच कराई जाए। आयोग पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं और आयोग के साथ वहां तैनात हर कर्मचारी पर उंगली उठ रही है। समाज में आयोगकर्मियों की बदनामी हो रही है। ऐसे में निष्पक्ष जांच जरूरी हो गई है।
विज्ञापन
कर्मचारी अगर 10 जून से कार्य बहिष्कार करते हैं तो कई महत्वपूर्ण काम ठप हो जाएंगे। 10 जून से ही आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के लिए इंटरव्यू शुरू होने जा रहे हैं। आयोग ने पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा का परिणाम समय से जारी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दे रखा है। कार्य बहिष्कार से मुख्य परीक्षा का रिजल्ट तैयार करने का काम भी प्रभावित होगा। इसके अलावा पीसीएस-2017 और आरओ/एआरओ-2017 की मुख्य परीक्षा की कॉपियां जांचे जाने का काम भी प्रभावित होगा। सूत्रों का कहना है लखनऊ से मुख्य सचिव से मिलकर लौटे आयोग के सचिव जगदीश सोमवार यानी 10 जून को कर्मचारियों से वार्ता कर उन्हें मनाने का प्रयास करेंगे, ताकि इंटरव्यू और पूर्व में हो चुकीं परीक्षाओं से संबंधित अन्य गतिविधियां प्रभावित न हों।
विज्ञापन