{"_id":"5fe601ae8ebc3e3b8d4d317c","slug":"verification-date-extended-for-inter-state-transfers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय तबादले के लिए सत्यापन की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजनपदीय तबादले के लिए सत्यापन की तिथि बढ़ी
Fri, 25 Dec 2020 08:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 25 Dec 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के अंजरजनपदीय तबादले के लिए ऑनलाइन सत्यापन और डाटा लॉक करने की अंतिम तिथि बढ़ दी गई है। इस बाबत उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
जारी पत्र के अनुसार आवेदन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 दिसंबर और सत्यापन के बाद डॉटा लॉक करने की प्रक्रिया को पूरी करने के लिए अंतिम तिथि 28 दिसंबर निर्धारित कर दी गई है। उच्च न्यायालय के आदेश के तहत तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन 18 से 21 दिसंबर तक लिए गए थे।
जिला स्तर पर ऑनलाइन काउंसिलिंग और आवेदन पत्रों का सत्यापन 22 से 24 दिसंबर तक तय किया गया था। लेकिन, कई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों की ओर से निर्धारित समय सारिणी में ऑनलाइन सत्यापन एवं डाटा लॉक किए जाने की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने का अनुरोध किया गया। जिसके बाद महानिदेशक, स्कूल शिक्षा की ओर से जारी निर्देश के आधार पर अंतिम तिथि बढ़ाई गई।