{"_id":"6941af2531f83a6dab02a199","slug":"vehicles-carrying-overloaded-sugarcane-without-reflectors-are-inviting-accidents-meerganj-news-c-401-1-mrg1002-3634-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: रिफ्लेक्टर लगाए बिना ओवरलोड गन्ना ढो रहे वाहन दे रहे हादसों को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: रिफ्लेक्टर लगाए बिना ओवरलोड गन्ना ढो रहे वाहन दे रहे हादसों को दावत
Wed, 17 Dec 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। घने कोहरे में रिफ्लेक्टर लगाए बिना दौड़ रहे गन्ना लदे ओवरलोड वाहन हादसों को दावत दे रहे हैं। जिम्मेदार भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
घने कोहरे के चलते मंगलवार को दृश्यता काफी कम रही। कुछ मीटर दूरी पर चल रहा वाहन तक नजर नहीं आ रहा था। इस बीच हाईवे से कई ऐसे वाहन भी गुजरते नजर आए जिनपर ओवरलोड गन्ना लादा गया था। हैरत की बात है कि इनमें से ज्यादातर पर रिफ्लेक्टर भी नहीं लगे थे।
कोहरे में ये वाहन दूर से नजर ही नहीं आ रहे थे। हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन व परिवहन विभाग से मांग की है कि गन्ना ढोने वाली सभी ट्रॉलियों और ट्रकों में अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर, लाइट व सुरक्षा संकेत लगाए जाएं।
विज्ञापन
-- -
छुट्टा पशु भी बने मुसीबत
क्योलड़िया। छुट्टा पशु भी कोहरे में मुसीबत बन हुए हैं। नकटी नरायनपुर, धनौर जागीर, नवदिया, बिहारीपुर, नौगमा, भगवंतपुर, सिठौरा, भदपुरा सहित अन्य गांवों के पास छुट्टा पशु सड़क घेरकर खड़े रहते हैं। घने कोहरे में ये दूर से नजर ही नहीं आते। कई बार अचानक से पशु सामने आ जाने पर ब्रेक लगाने का समय तक नहीं मिलता। इसको लेकर हादसे भी हो चुके हैं। कई बार मांग के बावजूद इन पशुओं को आश्रय स्थल नहीं भेजा जा रहा। संवाद
वर्जन :
कई बार अभियान चलाकर गन्ना ढोने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए जा चुके हैं। जागरूक भी किया गया। जो चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे, उनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। - आलोक कुमार, एसडीएम