{"_id":"6aa285cab4b86cc19e0f5f4a","slug":"vegetable-prices-skyrocket-pointed-gourd-crosses-100-household-budgets-disrupted-2026-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कारोबार : सब्जियों के दाम आसमान पर, परवल 100 रुपये पार, आम बजट बिगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबार : सब्जियों के दाम आसमान पर, परवल 100 रुपये पार, आम बजट बिगड़ा
Thu, 10 Sep 2026 03:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 10 Sep 2026 03:56 PM IST
सार
सब्जियों की आवक घटने से दाम आसमान छू रहे हैं। परवल 100 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक हो गई है। थोक मंडी से फुटकर में सब्जियां दोगुने दाम पर बेची जा रही हैं। प्याज और आलू की कीमतें करीब डेढ़ गुना बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
हरी सब्जियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सब्जियों की आवक घटने से दाम आसमान छू रहे हैं। परवल 100 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक हो गई है। थोक मंडी से फुटकर में सब्जियां दोगुने दाम पर बेची जा रही हैं। प्याज और आलू की कीमतें करीब डेढ़ गुना बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
शहर की थोक मंडी मुंडेरा में दिल्ली, हरियाणा और नासिक से सब्जियों की आवक कम हुई है। नासिक से प्रतिदिन पांच ट्रक प्याज आ रहा है। कौशाम्बी और ग्रामीण अंचल से आने वाली हरी सब्जियां खेतों में पानी भरने से डूब गई हैं। फसल खराब होने का सीधा असर महंगाई के रूप में दिख रहा है। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, अगस्त की तुलना में सितंबर में सब्जियों के दाम तेजी से बढ़े हैं।
विज्ञापन
फुटकर में मोहल्लों में प्याज 60 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। थोक में इसकी कीमत 40 से 50 रुपये प्रतिकिलो है। आलू फुटकर में 18 से 20 रुपये और थोक में 10 से 15 रुपये प्रतिकिलो है। मुंडेरा मंडी समिति के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा ने केंद्र सरकार से प्रतिदिन दस ट्रक प्याज भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
सब्जी थोक मंडी में फुटकर मोहल्लों में
प्याज 40 से 50 60 से 80
आलू 10 से 15 18 से 20
फूलगोभी 400 रुपये (बोरी 25 किलो) 30 रुपये
टमाटर 500 से 600 रुपये (बोरी 25 किलो) 35 से 40
शिमला मिर्च 50 रुपये 80 रुपये
करेला 20 से 25 40 रुपये
खीरा 20 से 25 40 रुपये
बैंगन 20 रुपये 40 रुपये
लौकी 10 से 15 20 रुपये
पत्तागोभी 10 से 14 20 रुपये
भिंडी 20 40 रुपये
परवल 35 से 40 100 रुपये
नोट : थोक मंडी और फुटकर दुकानदारों से बातचीत के आधार पर दर
प्याज 40 से 50 60 से 80
आलू 10 से 15 18 से 20
फूलगोभी 400 रुपये (बोरी 25 किलो) 30 रुपये
टमाटर 500 से 600 रुपये (बोरी 25 किलो) 35 से 40
शिमला मिर्च 50 रुपये 80 रुपये
करेला 20 से 25 40 रुपये
खीरा 20 से 25 40 रुपये
बैंगन 20 रुपये 40 रुपये
लौकी 10 से 15 20 रुपये
पत्तागोभी 10 से 14 20 रुपये
भिंडी 20 40 रुपये
परवल 35 से 40 100 रुपये
नोट : थोक मंडी और फुटकर दुकानदारों से बातचीत के आधार पर दर