फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   VC of BHU, Prof. GC Tripathi becomes president of UP Higher Education Council

बीएचयू के पूर्व वीसी प्रो.जीसी त्रिपाठी बने यूपी उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष

Sun, 26 Jan 2020 01:10 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Jan 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
VC of BHU, Prof. GC Tripathi becomes president of UP Higher Education Council
prof. gc tripathi - फोटो : प्रयागराज
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव आर. रमेश कुमार की ओर से जारी आदेश में इस नियुक्ति की जानकारी दी गई है। गिरीश चंद्र त्रिपाठी वर्तमान में इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


मूल रूप से सीतापुर जिले के निवासी गिरीश चंद्र त्रिपाठी 2014 से 2017 तक काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप मे काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह आईआईटी बीएचयू के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन भी रह चुके हैं। अर्थशास्त्र के अध्यापक गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने अपनी शिक्षा दीक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की है। 
विज्ञापन


प्रमुख सचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार, त्रिपाठी की नियुक्ति अगले तीन साल के लिए की गई है। यह अवधि आदेश जारी होने की तिथि से ही मान्य होगी। अध्यक्ष के अलावा उच्च शिक्षा परिषद में दो उपाध्यक्ष, राज्य सरकार के वित्त और नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का एक वरिष्ठ अधिकारी, यूपी के उच्च शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा विभागों के निदेशक सदस्य के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed