फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   VC hoop scholarship to extend the date of application

छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ाने को कुलपति को घेरा

Fri, 06 Nov 2015 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 06 Nov 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
VC hoop scholarship to extend the date of application
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कुलपति का घेराव किया। छात्रों का कहना था कि अंक सुधार परीक्षा केपरिणाम में देरी के कारण बड़ी संख्या में छात्र छात्रवृत्ति फार्म भरने से वंचित रह गए हैं। घेराव का नेतृत्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह एवं एबीवीपी के इविवि इकाई के मंत्री नीरज प्रता सिंह ने किया।
विज्ञापन


घेराव करने वालों का कहना था कि फार्म भरने की तिथि बढ़ जाने के बाद गरीब छात्रों को आवेदन का मौका मिल जाएगा। विवि के अधिकारियों ने छात्रों को आश्वस्त किया कि वह इस संबंध में वह समाज कल्याण विभाग के सचिव बात करके समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। घेराव करने वालों ने विवि प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि छात्रों के हित में छात्रवृत्ति के आवेदन की तिथि नहीं बढ़ी तो आंदोलन उग्र होगा।
विज्ञापन


डीएसडब्ल्यू एवं प्रॉक्टर ने छात्रों से ज्ञापन लेकर उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर विचार हो रहा है। घेराव करने वालों में प्रकाशनमंत्री जितेन्द्र शुक्ल, विपिन कुमार तिवारी, धर्मेन्द्र तिवारी, प्रशांत पांडेय, विकास यादव, नलिनी मिश्र, देविका, हिमांशु पांडेय सहित बड़ी संख्या में छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed