फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   VC Factor in High Court Bar elections

हाईकोर्ट बार चुनाव में अब वीसी फैक्टर

Sun, 31 May 2015 02:09 AM IST
City News
City News Updated Sun, 31 May 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में नई गरमाहट आ गई है। शनिवार को पूर्व महाधिवक्ता वीसी मिश्र ने अध्यक्ष पद के लिए आठवीं बार नामांकन पत्र भरा । इससे पूर्व सात बार वह बार का नेतृत्व कर चुके हैं। उनके एक बार फिर मैदान में उतरने से बार चुनाव का पूरा समीकरण बदलने की उम्मीद है। अब अध्यक्ष पद के कुल छह दावेदार मैदान में हैं। वीसी मिश्र के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का कयास काफी पहले से लगाया जा रहा था मगर तमाम लोगों को यह भी उम्मीद थी कि शायद अब वह चुनाव से दूरी बना लेंगे।
विज्ञापन


 नामांकन पत्र भरने के बाद स्वयं उन्होंने कहा कि समर्थकों के दबाव के आगे मुझे झुकना पड़ा। हाल के दिनों अधिवक्ताओं के साथ हुई घटनाएं और आगामी वर्ष में हाईकोर्ट की 150 वीं जयंती समारोह के कारण समर्थकों की ओर से एक मजबूत नेतृत्व की मांग लगातार उठाई जा रही थी। शनिवार को दिन में करीब पांच सौ अधिवक्ताओं के साथ उन्होंने नामांकन किया। निवर्तमान अध्यक्ष राकेश पांडेय और महासचिव सीपी उपाध्यक्ष, सुरेंद्र नाथ मिश्र उनके प्रस्तावक बने।
विज्ञापन


वीसी मिश्र के अलावा पिछले चुनाव में कुछ मतों से पीछे रह गए राधाकांत ओझा और वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी सिंह भी अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। दोनों ही दिग्गज अधिवक्ता हैं और उनकी दावेदारी को काफी मजबूत माना जा रहा है। पूर्व महासचिव अनिल तिवारी, वीर सिंह, सुनीता जैन भी अध्यक्ष पद पर जोर आजमा रही हैं, जिसकी वजह से इस बार का मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी तेजभान सिंह के मुताबिक शनिवार तक अध्यक्ष पद कुल छह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर आठ, उपाध्यक्ष पर 38, महासचिव पर 17, संयुक्त सचिव प्रशासन पर नौ, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पर आठ, संयुक्त सचिव प्रेस पर सात, संयुक्त सचिव महिला पर दो, कोषाध्यक्ष पर पांच और कार्यकारिणी सदस्य के लिए 47 नामांकन हो चुके हैं। इस प्रकार शनिवार तक कुल 147 उम्मीदवार पर्चा दाखिल कर चुके हैं। नामांकन कार्य रविवार 31 मई तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed