फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Varanasi, Prayagraj, Chitrakoot, Khajuraho Vande Bharat will start from November 7

Railway : सात नवंबर से शुरू होगी वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, खजुराहो वंदेभारत, रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल

Sat, 01 Nov 2025 03:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Nov 2025 03:44 PM IST
सार

प्रयागराज को जल्द ही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने वाली है। इसका संचालन वाराणसी से खजुराहो के बीच होगा। इससे प्रयागराज से खजुराहो का सफर महज पांच घंटे में पूरा होगा। ट्रेन सुबह 8:05 बजे चलेगी और दोपहर 1:10 बजे खजुराहो पहुंचेगी।

विज्ञापन
Varanasi, Prayagraj, Chitrakoot, Khajuraho Vande Bharat will start from November 7
वंदे भारत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इंतजार खत्म हो गया। प्रयागराज को एक और वंदे भारत की सौगात मिल गई है। वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत का संचालन सप्ताह में छह दिन होगा। रेलवे ने इसकी समय सारिणी भी जारी कर दी है। इसका ठहराव प्रयागराज में होगा। प्रयागराज से खजुराहो का सफर महज पांच घंटे में पूरा होगा। ट्रेन सुबह 8:05 बजे चलेगी और दोपहर 1:10 बजे खजुराहो पहुंचेगी। ट्रेन चार धार्मिक स्थलों चित्रकूट, प्रयागराज, विंध्याचल और वाराणसी को जोड़ेगी।

विज्ञापन


इसकी समय-सारिणी जारी कर दी गई है। संगम नगरी में इस ट्रेन का दोनों ओर से प्रयागराज छिवकी में ठहराव होगा। वाराणसी से यह ट्रेन सुबह 5:25 बजे चलकर 6:55-6:57 बजे विंध्याचल पहुंचेगी। प्रयागराज छिवकी में इसका आगमन-प्रस्थान सुबह 8:00-8:05 बजे होगा। यहां से चलने के बाद ट्रेन चित्रकूट धाम में सुबह 10:05-10:07 बजे रूकेगी।
विज्ञापन


इसके बाद 11:08-11:10 बजे बांदा, 12:08-12:10 बजे महोबा और दोपहर 1:10 बजे ट्रेन खजुराहो पहुंचेगी। वापसी में खजुराहो से ट्रेन की रवानगी दोपहर 3:20 बजे होगी। महोबा में शाम 4:18-4:20 बजे, बांदा में शाम 5:13-5:15 बजे और चित्रकूट में इसका आगमन-प्रस्थान शाम 6:13-6:15 बजे होगा। रात 8:20-8:25 बजे ट्रेन प्रयागराज छिवकी, रात 9:10-9:12 बजे विंध्याचल और रात 11 बजे वंदे भारत ट्रेन वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत का संचालन शुरू होने साथ प्रयागराज के खाते में पांच वंदे भारत हो जाएगी। अभी तक चार वंदे भारत प्रयागराज जंक्शन के रास्ते संचालित हो रही थी। अब यह पांचवीं वंदे भारत छिवकी के रास्ते चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed