{"_id":"650551aa14c4e14b3f016943","slug":"vande-bharat-will-run-from-rambagh-to-varanasi-via-gorakhpur-north-eastern-railway-started-preparations-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : रामबाग से वाराणसी होकर गोरखपुर को चलेगी वंदे भारत, पूर्वोत्तर रेलवे ने शुरू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : रामबाग से वाराणसी होकर गोरखपुर को चलेगी वंदे भारत, पूर्वोत्तर रेलवे ने शुरू की तैयारी
Sat, 16 Sep 2023 12:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:26 PM IST
सार
प्रयागराज से गोरखपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की तैयारी लंबे समय से हो रही है। पिछले दिनों गोरखपुर से अयोध्या होकर लखनऊ के लिए शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन प्रयागराज तक ही करना था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह संभव नहीं हुआ।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरक्ष नगरी गोरखपुर से प्रयागराज के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होगा। इसकी तैयारी पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने शुरू कर दी है। इसका संचालन प्रयागराज रामबाग से होगा, जो वाराणसी, मऊ के रास्ते गोरखपुर जाएगी। खास बात यह है कि प्रयागराज से गोरखपुर की दूरी वंदे भारत एक्सप्रेस 5.30 घंटे में तय करेगी।
विज्ञापन
प्रयागराज से गोरखपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की तैयारी लंबे समय से हो रही है। पिछले दिनों गोरखपुर से अयोध्या होकर लखनऊ के लिए शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन प्रयागराज तक ही करना था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह संभव नहीं हुआ। गोरखपुर वंदे भारत लखनऊ तक ही चल रही है। फिलहाल गोरखपुर जाने एवं वहां से आने वाले यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर से प्रयागराज रामबाग तक वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गोरखपुर से इसे सुबह 5.30 बजे चलाए जाने का प्रस्ताव है, जो सुबह 11 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंच जाएगी। वापसी में प्रयागराज रामबाग से इसकी रवानगी शाम पांच बजे होगी, जो रात 10.30 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी। इस ट्रेन का ठहराव ज्ञानपुर रोड, बनारस, मऊ एवं देवरिया सदर में प्रस्तावित है। 353 किमी की दूरी तय करने वाली इस ट्रेन में कुल आठ कोच रहेंगे। ट्रेन में सभी नए भगवा कोच रहेंगे।
विज्ञापन