फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vande Bharat shedule on changed rout

कल से चार दिसंबर तक बदले हुए रूट से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Thu, 28 Nov 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat shedule on changed rout
मंडुवाडीह पर होना है इंटरलॉकिंग का कार्य, छिवकी से मिलेगी सिंकदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस
विज्ञापन

प्रयागराज। नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 29 नवंबर से चार दिसंबर तक बदले हुए रूट से चलेगी। दरअसल वाराणसी के निकट मंडुवाडीह स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। इस वजह से वंदे भारत एक्सप्रेस इलाहाबाद जंक्शन से इलाहाबाद सिटी, मंडुवाडीह की बजाय इलाहाबाद जंक्शन, प्रयाग, जंघई के रास्ते चलेगी। ऐसे में ट्रेन इलाहाबाद से वाराणसी के बीच लेट हो सकती है।

इसके अलावा इस अवधि में एलटीटी-दरभंगा, लिच्छवी एक्सप्रेस का भी संचालन प्रयाग, जंघई के रास्ते होगा। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह के मुताबिक सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस 28 नवंबर, दो दिसंबर और तीन दिसंबर एवं दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस तीन और चार दिसंबर को इलाहाबाद जंक्शन की बजाय इलाहाबाद छिवकी के रास्ते चलेगी। इस वजह से उक्त तिथि में यात्री इलाहाबाद छिवकी जाकर ही ट्रेन पकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed