फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vande Bharat from Banaras to Agra will have eight coaches

Prayagraj News: आठ कोच की होगी बनारस से आगरा जाने वाली वंदे भारत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat from Banaras to Agra will have eight coaches
बनारस से प्रयागराज होकर आगरा कैंट जाने वाली वंदे भारत में कुल आठ कोच होंगे। यह ट्रेन कवच व अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगी। आगरा वंदे भारत ट्रेन भगवा रंग की हो सकती है।
विज्ञापन

प्रयागराज से वर्तमान में तीन वंदे भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है। इसमें से दो का संचालन वाराणसी से नई दिल्ली व एक का प्रयागराज से लखनऊ के रास्ते गोरखपुर के लिए हो रहा है। दिल्ली जाने वाली वंदे भारत 16 कोच की है जबकि गोरखपुर वंदे भारत में आठ कोच ही हैं। अब आगरा के लिए शुरू होने जा रही वंदे भारत भी आठ कोच की होगी। यह प्रयागराज से गुजरने वाली पहली ऐसी वंदे भारत ट्रेन हो सकती है, जिसका रंग भगवा होगा। रेलवे द्वारा पिछले दिनों ही बनारस-आगरा वंदे भारत की प्रस्तावित समय सारणी जारी कर दी है। हालांकि अभी इसे चलाई जाने की तिथि का एलान नहीं हुआ है। फिलहाल यह ट्रेन 600 सीटर होगी।
विज्ञापन


जनवरी 25 में 160 की रफ्तार से दौड़गी वंदे भारत
बनारस-आगरा वंदे भारत में कवच 4.0 इंस्टॉल रहेगा। यहां जो रेक मिलेगा वह 160 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने में मात्र 140 सेकंड का समय ही लेगा। बताया जा रहा है कि जनवरी 2025 से इस ट्रेन को टूंडला से प्रयागराज के बीच 160 की गति से चलाया जा सकेगा। उधर रेलवे बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे को वंदे भारत रेक आवंटन का पत्र भी जारी कर दिया है। पत्र में उत्तर मध्य रेलवे को आठ रेक वाली वंदे भारत दिए जाने की बात कही गई है। अब रेक आने के बाद इसका रूट ट्रायल और स्पीड ट्रायल शुरू हो जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड ने इस आशय का पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed