{"_id":"6a85a079445dc5c9620306a4","slug":"vande-bharat-express-windowpanes-smashed-in-phaphamau-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : फाफामऊ में वंदे भारत एक्सप्रेस के फोड़े शीशे, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : फाफामऊ में वंदे भारत एक्सप्रेस के फोड़े शीशे, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
Wed, 19 Aug 2026 05:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 19 Aug 2026 05:54 PM IST
सार
गोरखपुर से प्रयागराज आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22549) पर मंगलवार दोपहर शहर में प्रवेश करते समय असामाजिक तत्व ने पथराव कर दिया। फाफामऊ रेलवे पुल पार करने के बाद जैसे ही ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई, अचानक हमला शुरू हो गया। पथराव की वजह से छह शीशे टूट गए।
विज्ञापन
वंदे भारत।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर से प्रयागराज आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22549) पर मंगलवार दोपहर शहर में प्रवेश करते समय असामाजिक तत्व ने पथराव कर दिया। फाफामऊ रेलवे पुल पार करने के बाद जैसे ही ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई, अचानक हमला शुरू हो गया। पथराव की वजह से छह शीशे टूट गए।
विज्ञापन
इसमें ई-1 कोच का शीशा चकनाचूर हो गया, जबकि ई-2, सी-7, सी-8, सी-9, सी-2, सी-10 के विंडो ग्लास और सी-5 के दरवाजे का शीशा क्रैक हो गया। तेज आवाज के साथ शीशे टूटने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ई-1 कोच के यात्री अरविंद राठौड़ ने बताया कि अगर पर्दा नहीं होता तो शीशे के टुकड़े लगने से वे घायल हो सकते थे।
विज्ञापन
ट्रेन के लोकोपायलट अखिलेश दीक्षित के अफसरों को बताया कि करीब 40 वर्ष का एक व्यक्ति काली टी-शर्ट पहने लगातार पत्थर मार रहा था, जो ट्रेन रुकते ही भाग निकला। सूचना मिलते ही प्रयाग स्टेशन की आरपीएफ टीम सक्रिय हुई। आरपीएफ इंस्पेक्टर रविभूषण सिंह ने बताया कि अज्ञात हमलावर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ट्रेन में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान व तलाश की जा रही है।
विज्ञापन