{"_id":"672e3fd5d20aed68f80e44ec","slug":"vande-bharat-express-train-accident-on-bike-to-railway-under-pass-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : हादसे का शिकार होने से बची वंदे भारत, चपेट में आई बाइक, बाल-बाल बची दोनों युवकों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : हादसे का शिकार होने से बची वंदे भारत, चपेट में आई बाइक, बाल-बाल बची दोनों युवकों की जान
Fri, 08 Nov 2024 10:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:15 PM IST
सार
शुक्रवार को आज शाम लगभग पांच बजे बंधवा ताहिरपुर रेलवे अंडर पास के ऊपर से कुछ लोग दो पहिया वाहन अपनी जान जोखिम में डाल कर पार कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पैशन प्रो मोटर साइकिल लाइन में फंस गई।
विज्ञापन
प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को हादसे का शिकार होने से बच गई। झूंसी स्टेशन के निकट बंधवा ताहिरपुर रेलवे अंडर पास के ऊपर वहां कुछ लोग एक बाइक को लेकर रेल ट्रैक पार कर रहे थे। इसी बीच वहां वंदे भारत आई। इसे देख लोग बाइक रेल ट्रैक पर छोड़कर भाग गए। ट्रेन आई तो बाइक उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
काफी दूर तक वह घिसटती रही। बाद में वंदे भारत के चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और वाराणसी स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के कंट्रोल रूम को जानकारी दी। कंट्रोल रूम को जानकारी मिलने के बाद झूंसी रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे का स्टाफ मौके पर भेजा गया। इस दौरान इंजन के आगे वाला कैटिल गार्ड क्षतिग्रस्त पाया गया। जांच करने के बाद ट्रेन को प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
इस वजह से वंदे भारत शाम 4.30 की जगह 5.10 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच सकी। बताया जा रहा है कि हादसा रामनाथपुर से झूंसी के बीच ताहिरपुर रेलवे अंडर पास पर शाम 4.20 बजे हुआ। हादसे के बाद वंदे भारत 20 मिनट खड़ी रही। ट्रेन की जांच करने के बाद ही उसके प्रयागराज के लिए रवाना किया। इस बारे में वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार का कहना है कि बाइक आरपीएफ ने जब्त कर ली है। अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन