{"_id":"5fe3a31c8ebc3e3db6082573","slug":"vande-bharat-express-reached-junction-of-one-and-a-half-hours-late-city-desk-news-ald294832257","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस
विज्ञापन
Vande Bharat Express reached junction of one and a half hours late
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को डेढ़ घंटे की देरी से प्रयागराज जंक्शन पहुंची। बताया जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी यूपी के तमाम जिलों में सुबह कोहरे की वजह से ट्रेन लेट हुई। वंदे भारत का प्रयागराज पहुंचने का समय 12.08 बजे है लेकिन यह ट्रेन दिन में डेढ़ बजे के आसपास यहां पहुंची। इसी तरह वापसी में भी वंदे भारत वाराणसी यहां पहुंचने में लेट हो गई। शाम को यह ट्रेन शाम 4.35 बजे प्रयागराज आती है लेकिन बुधवार को ट्रेन शाम 5.177 बजे जंक्शन पहुंची।
रेलवे ने लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस के बढ़ाए फेरे
प्रयागराज। रेलवे ने लखनऊ से यशवंतपुर (बंगलूरू ) के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं। यह ट्रेन अगले एक माह के लिए बढ़ाई गई है। गाड़ी संख्या 02683 यशवंतपुर-लखनऊ प्रत्येक सोमवार 28 दिसंबर से 25 जनवरी तक 2021 तक एवं गाड़ी संख्या 02684 लखनऊ-यशवंतपुर स्पेशल 31 दिसंबर से 28 जनवरी 2021 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी।