फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vande Bharat and Gatimaan Express will get pass facility for railway workers

Railway News : वंदे भारत और गतिमान एक्सप्रेस में मिलेगी रेलकर्मियों को पास की सुविधा

Sun, 06 Nov 2022 07:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Nov 2022 07:48 PM IST
सार

रेलकर्मी लंबे समय से मांग कर रहे थेे कि उनके पीटीओ पर वंदे भारत, गतिमान आदि नई ट्रेनों में यात्रा का लाभ दिया जाए। इसके लेकर रेलवे बोर्ड में मंथन भी चला। नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ, नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन द्वारा पीएनएम की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया। 

विज्ञापन
Vande Bharat and Gatimaan Express will get pass facility for railway workers
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रेलकर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। शताब्दी, राजधानी एवं अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों की तर्ज पर अब रेलकर्मियों को वंदे भारत एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस में भी पास की सुविधा मिलेगी। इन ट्रेनों में रेलकर्मी सुविधा टिकट आदेश (पीटीओ) पर यात्रा का लाभ उठा सकेेंगे। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल के महाप्रबंधक को पत्र जारी किया गया है।

विज्ञापन



रेलकर्मी लंबे समय से मांग कर रहे थेे कि उनके पीटीओ पर वंदे भारत, गतिमान आदि नई ट्रेनों में यात्रा का लाभ दिया जाए। इसके लेकर रेलवे बोर्ड में मंथन भी चला। नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ, नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन द्वारा पीएनएम की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया। 
विज्ञापन



इंपलाइज संघ के उपाध्यक्ष आलोक सहगल बताते हैं कि गत दिनों नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन (एनएफआईआर) के राष्ट्रीय अधिवेशन में भी यह मामला जोर-शोर से उठाया गया। अब रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पैसेंजर एंड मार्केटिंग संजय मनोचा की ओर से जारी पत्र में वंदे भारत और गतिमान एक्सप्रेस में रेलकर्मियों के सुविधा पास एवं पीटीओ को मान्य कर दिया गया है। उन्होंने सभी जोनल महाप्रबंधकों को इस संबंध में पत्र के माध्यम से सुविधा देने का निर्देश दिया है। रेलवे के हजारों कर्मचारियों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गतिमान सबसे तेज और वंदे भारत औसत स्पीड में है नंबर वन
उत्तर रेलवे के बाद उत्तर मध्य रेलवे ही देश का ऐसा जोन है, जहां वंदे भारत के साथ गतिमान एक्सप्रेस भी चल रही है। वर्तमान में गतिमान एक्सप्रेस देश की सबसे तेज स्पीड वाली ट्रेन है। गतिमान एक्सप्रेस का संचालन दिल्ली से झांसी के बीच होता है। यह देश की एकमात्र ट्रेन है, जिसकी अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है। इसी तरह नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी देश की एकमात्र ऐसी ट्रेन है, जिसकी एनसीआर जोन में औसत स्पीड 100 किमी प्रतिघंटे से ज्यादा की है। देश में अन्य किसी भी ट्रेन की औसत स्पीड 100 किमी प्रति घंटा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed