फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vaishno Devi Train: Relief for those going to Maa Vaishno Devi, another special for Udhampur

Vaishno Devi Train : मां वैष्णो देवी जाने वालों को राहत, उधमपुर के लिए मिली एक और स्पेशल

Fri, 26 May 2023 04:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 May 2023 04:58 PM IST
सार

प्रयागराज से माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। जम्मू रूट की ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने उधमपुर के लिए एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। इसकी समय सारिणी बृहस्पतिवार की देर शाम जारी की गई।

विज्ञापन
Vaishno Devi Train: Relief for those going to Maa Vaishno Devi, another special for Udhampur
माता वैष्णो देवी यात्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रयागराज से माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। जम्मू रूट की ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने उधमपुर के लिए एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। इसकी समय सारिणी बृहस्पतिवार की देर शाम जारी की गई। प्रयागराज से 04137 सूबेदारगंज-उधमपुर का संचालन प्रत्येक रविवार 28 मई से 25 जून तक होगा।

विज्ञापन

यहां के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से इसकी रवानगी शाम 4.05 बजे होगी। ट्रेन फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, खुर्जा, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट रुकते हुए सोमवार सुबह 11.20 बजे जम्मूतवी पहुंचेंगी। वहां दस मिनट के ठहराव के बाद दोपहर 12.40 बजे ट्रेन उधमपुर पहुंच जाएगी।

विज्ञापन

वापसी में गाड़ी संख्या 04138 उधमपुर से प्रत्येक सोमवार 29 मई से 26 जून की दोपहर 3.40 बजे चलकर शाम 4.35 बजे जम्मूतवी पहुंचेंगी। वहां से शाम 4.40 बजे ट्रेन रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12.55 बजे सूबेदारगंज पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 21 कोच की स्पेशल ट्रेन में स्लीपर के 11, सामान्य श्रेणी के छह, एसी टू कम एसी थ्री का एक, एसएलआर श्रेणी के दो एवं एसी टू का एक कोच रहेगा।

29 को निरस्त रहेगी उधमपुर, अमृतसर तक ही जाएगी मुरी एक्सप्रेस

मां वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने झटका दिया है। यहां से जम्मू होकर उधमपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन रेलवे द्वारा 29 मई को निरस्त की जा रही है। बताया जा रहा है कि उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में रैंप साइडिंग और फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए रेलवे एनआई कार्य करने जा रहा है। इससे संबंधित रूट की कुछ ट्रेनों को पूर्ण तो कुछ को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है।

एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 04141 सूबेदारगंज-उधमपुर 29 मई एवं वापसी में 04142 उधमपुर-सूबेदारगंज स्पेशल 30 मई को निरस्त रहेगी। इसके अलावा 18309 संबलपुर-जम्मूतवी 27 मई को अमृतसर तक ही जाएगी। वापसी में 30 मई को 18310 अमृतसर, 18102 जम्मूतवी-टाटानगर मुरी एक्सप्रेस 29 मई को पठानकोट से ही चलेगी। वहीं, 18101 टाटानगर-जम्मूतवी मुरी एक्सप्रेस 30 मई को पांच घंटे के लिए रीशेड्यूल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed