फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vaishno Devi's journey will be shorter from today

आज से छोटा हो जाएगा वैष्णो देवी का सफर 

Sat, 22 Feb 2020 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Feb 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Vaishno Devi's journey will be shorter from today
mata vaishno devi darbar photos - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रयागराज से वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों का सफर शनिवार से छोटा हो जाएगा। जंक्शन से उधमपुर जाने वाली उधमपुर एक्सप्रेस शनिवार 22 फरवरी से अधिकतम 110 की बजाय 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। इस ट्रेन की स्पीड इलाहाबाद मंडल के जंक्शन से खुर्जा के बीच बढ़ेगी। इसी वजह से अब यह शनिवार से दिन में 2.55 की जगह शाम 4.20 बजे रवाना होगी। 
विज्ञापन


दरअसल पिछले वर्ष ही रेलवे ने इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस को एलएचबी रेक से लैस किया था। हालांकि तब इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 110 किमी प्रति घंटा ही थी।  22 फरवरी से इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस की स्पीड 130 किमी प्रति घंटा की जा रही। सप्ताह में दो दिन चलने वाली यह ट्रेन दिन में 2.55 की बजाय जंक्शन से शाम 4.20 बजे प्रस्थान  रात 10.30 बजे खुर्जा पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


पहले भी यह ट्रेन रात 10.30 बजे ही खुर्जा पहुंचती थी। इसके उधमपुर पहुंचने का समय भी पहले की तरह दिन में 1.45 बजे रहेगा। इसी तरह वापसी में इस ट्रेन की स्पीड में इजाफा 24 जून 2020 से होगा। 24 जून से यह गाड़ी यहां दो घंटे पहले यानी की दिन में 3.10 की बजाय 1.10 बजे जंक्शन पहुंच जाएगी, जबकि उधमपुर से चलने का समय पहले की तरह शाम 4.05 ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed