{"_id":"6983115baa5202c5c303accf","slug":"vacancy-prayagraj-region-of-up-roadways-will-recruit-contract-drivers-fair-to-be-held-from-february-5-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vacancy : यूपी रोडवेज का प्रयागराज रीजन करेगा संविदा चालकों की भर्ती, पांच फरवरी से लगेगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vacancy : यूपी रोडवेज का प्रयागराज रीजन करेगा संविदा चालकों की भर्ती, पांच फरवरी से लगेगा मेला
Wed, 04 Feb 2026 02:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:58 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर निकाला है। प्रयागराज रीजन में 250 संविदा चालकों की भर्ती के लिए पांच से 12 फरवरी तक विशेष भर्ती मेलों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज
- फोटो : एएनआई
विस्तार
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर निकाला है। प्रयागराज रीजन में 250 संविदा चालकों की भर्ती के लिए पांच से 12 फरवरी तक विशेष भर्ती मेलों का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाने के लिए इसे ब्लॉक और स्थानीय बस स्टेशनों पर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें
कुल पद : लगभग 250 (संविदा आधार पर)
शैक्षिक योग्यता : न्यूनतम 8वीं पास।
आयु सीमा : 23 वर्ष 6 माह से 58 वर्ष तक।
चयन प्रक्रिया : मौके पर आवेदन की जांच, ड्राइविंग टेस्ट, सफल अभ्यर्थियों की कानपुर में ट्रेनिंग और इसके बाद अंतिम नियुक्ति।
भर्ती मेले का शेड्यूल
स्थान तिथि
जारी बस स्टेशन पांच फरवरी
बद्री प्रसाद तिवारी इंटर कॉलेज, मेजा रोड छह फरवरी
- झूंसी कार्यशाला सात फरवरी
लालगंज बस स्टेशन सात फरवरी
फूलपुर ब्लॉक के बगल आठ फरवरी
सरायअकिल बस स्टेशन नौ फरवरी
पट्टी बस स्टेशन नौ फरवरी
मंझनपुर डिपो कार्यशाला 10 फरवरी
प्रतापगढ़ डिपो कार्यशाला 10 फरवरी
कुंडा बस स्टेशन 11 फरवरी
बादशाहपुर डिपो कार्यशाला 11 फरवरी
मड़िहान बस स्टेशन 11 फरवरी
मिर्जापुर डिपो कार्यशाला 12 फरवरी