फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uttarakhand Haryana state General reservation will be applicable in month

उत्तराखंड, हरियाणा में इसी महीने लागू होगा सवर्ण आरक्षण, सीएम रावत-खट्टर ने कुंभ में लिया संकल्प

Tue, 22 Jan 2019 10:17 AM IST
shubham पंकज प्रसून, अमर उजाला, प्रयागराज
पंकज प्रसून, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Tue, 22 Jan 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Haryana state General reservation will be applicable in month

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 10 प्रतिशत सवर्ण आरक्षण लागू करने के बाद अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी इसी महीने सवर्ण आरक्षण बिल सदन से पास कराकर लागू करने का संकल्प कुंभ क्षेत्र में लिया। 

विज्ञापन


दोनों मुख्यमंत्री सोमवार को कुंभ क्षेत्र आए थे। इस दौरान वे दोनों रामानंदाचार्य स्वामी हंसेदवाचार्य के शिविर में पहुचे। इस मौके पर रावत और खट्टर ने बताया कि सवर्ण आरक्षण को अपने-अपने प्रदेश में लागू करने की प्रक्रिया पर तेजी से काम हो रहा है। पूरी उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंतराल में इसे लागू करने की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि सवर्ण आरक्षण से गरीब तबके के सवर्णों को प्रदेश में भी नौकरियों में भागेदारी करने का लाभ मिलेगा। त्रिवेंद्र सिंह ने इस दौरान 2021 में हरिद्वार में लगने वाले कुंभ का निमंत्रण पत्र भी स्वामी हंसेदवाचार्य को दिया। उत्तराखंड मुख्यमंंत्री ने कुंभ क्षेत्र में व्यवस्थाओं को लेकर योगी सरकार की तारीफ भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सवर्ण आरक्षण बिल को लागू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस पर बहुत तेजी से काम चल रहा है। किसी भी दिन इसे लागू करने की घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री कुंभ क्षेत्र में स्थापित विश्व हिंदू परिषद के शिविर में भी गए।


वहां पर दोनों ने विहिप पदाधिकारियों के साथ राम मंदिर और धर्म संसद को लेकर चर्चा किया।  इसी तरह रावत और खट्टर ने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद से उनके शिविर में जाकर मुलाकात किया। इस मौके पर उत्तराखँड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक सहित कई और प्रमुख लोग भी उनके साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed