फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uttar Pradesh News MHRD asks for proposal to change Allahabad University's name, teachers protest against change of name

इलाहाबाद विवि का नाम बदलने के लिए एमएचआरडी ने मांगा प्रस्ताव, नाम बदलने के खिलाफ शिक्षकों ने छेड़ा अभियान

Sat, 09 May 2020 10:49 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 May 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh News MHRD asks for proposal to change Allahabad University's name, teachers protest against change of name
Allahabad University

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) समेत देश के चार सबसे पुराने विश्वविद्यालय आज भी अपने पुराने नाम से ही पहचाने जाते हैं, लेकिन अब इविवि का नाम बदले जाने की तैयारी चल रही है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस मामले में इविवि प्रशासन से कार्य परिषद के सदस्यों की राय सहित एक प्रस्ताव मांग लिया है। हालांकि, इविवि के पूर्व एवं वर्तमान शिक्षकों ने ही इस प्रस्ताव का विरोध शुरू कर दिया है और इविवि की पहचान को बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ दी है। शिक्षकों का कहना है कि विश्वविद्यालय का नाम बदलने से एक फायदा नहीं होगा लेकिन नुकसान ढेरों होंगे।

विज्ञापन

Uttar Pradesh News MHRD asks for proposal to change Allahabad University's name, teachers protest against change of name
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

मंत्रालय की ओर से इविवि प्रशासन को जारी पत्र में कहा गया है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय का नाम बदलकर ‘प्रयागराज विश्वविद्यालय’ किए जाने का प्रस्ताव मंत्रालय को दो दिनों में भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही मुद्दे पर कार्य परिषद के सदस्यों की राय भी मांगी गई है। पत्र जारी होने के बाद इविवि प्रशासन ने कार्य परिषद के सभी सदस्यों को ई-मेल के माध्यम से पत्र भेजकर उनकी राय मांगी है, ताकि दो दिनों के बाद प्रस्ताव मंत्रालय को भेज दिया जाए। मंत्रालय के इस पत्र की जानकारी होने के बाद शिक्षकों ने इसके विरोध में सोशल मीडिया पर मुहिम शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttar Pradesh News MHRD asks for proposal to change Allahabad University's name, teachers protest against change of name
allahabad university

फेसबुक पेज पर दर्ज कराया विरोध 

इविवि के पूर्व शिक्षक प्रो. एके श्रीवास्तव ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि ‘हम इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र या अध्यापक रहे हैं, इस बात का हमें गर्व है। मद्रास विश्वविद्यालय, कलकत्ता विश्वविद्यालय, बंबई विश्वविद्यालय और इलाहाबाद विश्वविद्यालय देश के सबसे पुराने चार विश्वविद्यालय हैं। इस बात से मन बेहद दुखी है, गुस्सा भी है और कुछ राजनीतिज्ञों की बुद्धि पर तरस भी आता है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय का नाम बदलकर उसकी पहचान को खत्म किए जाने का प्रयास चल रहा है’।

उन्होंने सवाल उठाए कि आखिर इविवि का नाम बदलकर ‘प्रयागराज विश्वविद्यालय’ किए जाने से क्या फायदा होगा?नाम बदलते ही छात्र-छात्राओं को इविवि के नाम से मिली डिग्री किस काम की रह जाएगी। ऐक्ट, ऑर्डिनेंस और न जने कहां-कहां कितने बदलाव करने होंगे। जब मद्रास, कलकत्ता और बंबई जैसे महानगरों का नाम बदले जाने के बावजूद वहां के विश्वविद्यालयों का नाम नहीं बदला गया तो इविवि के नाम पर आपत्ति क्यों। फेसबुक पर इविवि समेत तमाम विश्वविद्यालयों के शिक्षकों ने प्रो. एके श्रीवास्तव का समर्थन करते हुए इविवि के नाम बदले जाने के प्रस्ताव पर अपना विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed