{"_id":"6ac8b0594be0b24dbb02ddc1","slug":"utretia-mirzapur-special-train-to-run-via-prayagraj-during-navratri-railways-releases-schedule-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे : नवरात्र में प्रयागराज से होकर चलेगी उतरेटिया-मिर्जापुर स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे : नवरात्र में प्रयागराज से होकर चलेगी उतरेटिया-मिर्जापुर स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
Fri, 09 Oct 2026 02:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:44 PM IST
सार
शारदीय नवरात्र के मौके पर लखनऊ के उतरेटिया से मिर्जापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन का संचालन प्रयागराज जंक्शन और विंध्याचल के रास्ते 11 से 27 अक्तूबर तक होगा।
विज्ञापन
ट्रेन कैंसिल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
शारदीय नवरात्र के मौके पर लखनऊ के उतरेटिया से मिर्जापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन का संचालन प्रयागराज जंक्शन और विंध्याचल के रास्ते 11 से 27 अक्तूबर तक होगा। ट्रेन उतरेटिया से रायबरेली, प्रतापगढ़ के कुंडा होकर प्रयागराज और यहां से मिर्जापुर रवाना होगी।
विज्ञापन
गाड़ी (04129) मिर्जापुर-उतरेटिया स्पेशल ट्रेन मिर्जापुर से शाम 4:05 बजे चलकर विंध्याचल (04:13 बजे), मेजा रोड (04:53 बजे), नैनी (05:25 बजे), प्रयागराज जंक्शन (06:10 बजे), प्रयाग (07:00 बजे), कुंडा हरनामगंज (07:45 बजे), ऊंचाहार (08:15 बजे), रायबरेली (09:03 बजे) और बछरावां (09:42 बजे) रुकते हुए रात 11:10 बजे उतरेटिया पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसी तरह उतरेटिया से गाड़ी (04130) रात 01:00 बजे प्रस्थान करेगी। बछरावां (01:32 बजे), रायबरेली (02:03 बजे), ऊंचाहार (02:43 बजे), कुंडा हरनामगंज (03:15 बजे), प्रयाग (05:03 बजे), प्रयागराज जंक्शन (05:25 बजे), नैनी (06:08 बजे), मेजा रोड (06:35 बजे) तथा विंध्याचल (07:45 बजे) होते हुए सुबह 08:30 बजे मिर्जापुर पहुंचेगी।
विज्ञापन