फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Usman Encounter: My husband was summoned by me, police took him and killed him

Usman Encounter : मुझसे ही मेरे पति को बुलवाया गया, पुलिस ले गई और मार दिया

Tue, 07 Mar 2023 01:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 01:33 AM IST
सार

विजय चौधरी उर्फ उस्मान की पत्नी सुहानी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने रविवार शाम सात बजे उसी से पति को बुलवाया। पुलिस पर विश्वास न होते हुए भी उसने विजय को बुला लिया। जिसका डर था, वही हुआ। पुलिस ने विजय को मार दिया।

विज्ञापन
Usman Encounter: My husband was summoned by me, police took him and killed him
Prayagraj : एनकाउंटर में मारे गए विजय चौधरी उर्फ उस्मान की पत्नी शिवानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजय चौधरी उर्फ उस्मान की पत्नी सुहानी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने रविवार शाम सात बजे उसी से पति को बुलवाया। पुलिस पर विश्वास न होते हुए भी उसने विजय को बुला लिया। जिसका डर था, वही हुआ। पुलिस ने विजय को मार दिया।

विज्ञापन


विजय की पत्नी सुहानी का कहना था कि विजय उसके साथ 24 फरवरी को भी था। कुछ देर के लिए वह बाहर गया था लेकिन वापस आ गया। वह 26 फरवरी को सतना गया था। वहां से दो मार्च को वापस आ गया। सुहानी का दावा था कि रविवार को शाम को सात बजे पुलिस अपने साथ विजय को ले गई। पुलिस पहले घर पहुंची थी। उसने विजय को बुलाने को कहा।
विज्ञापन


वादा किया कि विजय को कुछ नहीं किया जाएगा। पुलिस पर विश्वास नहीं था लेकिन वह बातों में आ गईं और उसने खुद ही विजय को बुलाया था। पुलिस ले गई और विजय वापस नहीं लौटा। इसके बाद पुलिस सबको पकड़ थाने लगे गई। सुबह पता चला कि उसे एनकाउंटर में मार दिया गया। उसने यह भी कहा कि विजय का नाम उस्मान नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले विजय और सुहानी ने की थी लव मैरिज, भाई ने दर्ज कराया अपहरण का मुकदमा

भगोकर गांव के रहने वाले विजय चौधरी और सुहानी पांडेय पिछले कई सालों से एक दूसरे को पंसद करते थे लेकिन बिरादरी अलग होने के कारण घर वाले उनकी शादी में रोड़ा बने थे। दो साल पहले दोनों भाग निकले। इसके बाद सुहानी के भाई ने विजय पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। बाद में सुहानी वापस चली गई।

इसके बाद फिर वह विजय के साथ चली गई। इसके बाद उसके मायके वालों ने उससे संबंध खत्म कर लिए। दोनों ने शादी कर ली और गांव में न रहकर घूरपुर में रहने लगे। जब स्थिति सामान्य हुई तो वे वापस गांव आ गए थे। विजय सीमेंट एजेंसी में गाड़ी चलाता था। उसने घर के किसी सदस्य से अतीक गिरोह में शामिल होने की बात नहीं बताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed