फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Urban arrived for a holiday, a huge jam in civil lines

छुट्टी मनाने उमड़े शहरी, सिविल लाइंस में भीषण जाम

Thu, 26 Dec 2019 01:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Urban arrived for a holiday, a huge jam in civil lines
Urban arrived for a holiday, a huge jam in civil lines - फोटो : CITY DESK
छुट्टी मनाने पहुंचे शहरी, सिविल लाइंस में भीषण जाम
विज्ञापन

कई रास्तों पर लागू करना पड़ गया ट्रैफिक डायवर्जन
चर्च की ओर जाने वाले रास्तों पर की गई बैरिकेडिंग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागरजा। क्रिसमस के मौके पर मिली छुट्टी का लुत्फ उठाने बड़ी संख्या में शहरी सड़क पर उतरे तो हर तरफ जाम लग गया। सबसे ज्यादा हालत खराब रही सिविल लाइंस की जहां चौतरफा भीषण जाम नजर आया। हालात यह हुए कि एमजी मार्ग समेत अन्य रास्तों पर पुलिस को बैरिकेडिंग कर वाहनों का आवागमन रोकना पड़ा। रात 11 बजे के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

क्रिसमस के मौके पर बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर पर बड़ी संख्या में लोग जुटे। उधर सेंट जोसेफ, लाल गिरजाघर समेत अन्य चर्चों के आसपास भी मेले जैसा माहौल रहा। उधर छुट्टी का दिन होने की वजह से अन्य समुदायों के लोग भी घूमने निकले। ज्यादातर लोगों ने छुट्टी इंज्वॉय करने के लिए सिविल लाइंस का रुख किया। उधर क्रिसमस मनाने वालों की भीड़ यहां पहले से जमा थी। नतीजा यह हुआ कि एमजी मार्ग के साथ ही सिविल लाइंस के अन्य रास्तों पर भी भीषण जाम लग गया। हालात यह हुए कि पुलिस को सुभाष चौराहे से बैरिकेडिंग कर पत्थर गिरजाघर की ओर जाने वाला रास्ता बंद करना पड़ा। उधर पत्थर गिरजाघर से भी वाहनों का आवागमन बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। जाम की स्थिति यह रही कि एमजी मार्ग पर हनुमान मंदिर से सीएवी तक वाहनों की कतार लगी रही। कुछ ऐसी ही हालत कमला नेहरू मार्ग की भी रही जहां हनुमान मंदिर से हिंदू हॉस्टल तक वाहन घंटोें रेंगते रहे। कई घंटों की मशक्कत के बाद रात 11 बजे के करीब भीड़ छंटी तब जाकर ट्रैफिक सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed