फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPTET Result 2021: Exam Regulatory Authority Releases Result

यूपी : यूपीटीईटी 2021 का रिजल्ट घोषित, प्राथमिक में 38 और उच्च प्राथमिक में 28 फीसदी अभ्यर्थी सफल

Fri, 08 Apr 2022 05:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Apr 2022 05:59 PM IST
सार

सचिव ने बताया कि टीईटी 2021 के लिए परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित हुई थी। परिणाम आठ अप्रैल को घोषित कर दिया गया। प्राइमरी लेबल में कुल 12 लाख 91 हजार 628 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

विज्ञापन
UPTET Result 2021: Exam Regulatory Authority Releases Result
यूपी टीईटी रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (यूपीटीईटी) का परिणाम शुक्रवार को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया। परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर 30 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 4 लाख 43 हजार 598 हजार अभ्यर्थी और उच्च प्राथमिक में 2 लाख 16 हजार 994 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। यानी प्राथमिक स्तर में 38.67 प्रतिशत और उच्च प्राथमिक में 28.33 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। 

विज्ञापन



यूपीटीईटी 28 नवंबर को आयोजित की गयी थी। लेकिन परीक्षा के दिन ही पेपर आउट होने के चलते इसे निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद यह परीक्षा 23 जनवरी को संपन्न कराई गई। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 12 लाख 91 हजार 628 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 11 लाख 47 हजार 90 अभ्यर्थी  शामिल हुए थे। उच्च प्राथमिक में कुल 8 लाख 73 हजार 553 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन



इसमें 7 लाख 65 हजार 921 अभ्यर्थी  परीक्षा में शामिल हुए। बृहस्पतिवार को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी। इसमें प्राथमिक में पांच और उच्च प्राथमिक तीन प्रश्नों को कॉमन कर दिया गया, जिसके अंक सभी अभ्यर्थी को दिए गए हैं। वहीं प्राथमिक में पांच प्रश्नों के उत्तर बदले गए और उच्च प्राथमिक में चार प्रश्नों के उत्तर बदले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तमाम अड़चनों के बाद आखिर पूरी हुई परीक्षा 
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 को पूरा करने में कई अड़चनें आईं। 2020 में कोरोना के चलते परीक्षा नहीं हुई। फिर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से अप्रैल 2021 में परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू हुई। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने रफ्तार पकड़ ली। जब संक्रमण कम हुआ तबतक जूनियर शिक्षक भर्ती परीक्षा आ गई। यूपीटीईटी की परीक्षा के लिए 28 नवंबर 2021 की तिथि निर्धारित की गयी, लेकिन पेपर आउट होने के चलते निरस्त कर दी गई।


सचिव पीएनपी को गिरफ्तार किया गया। सरकार ने एक माह में परीक्षा कराने का एलान किया, लेकिन लगभग दो माह बाद 23 जनवरी को यह परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा का परिणाम 25 फरवरी को जारी किया जाना था, जोकि आचार संहिता लागू होने के कारण घोषित नहीं हो सका। विधानसभा चुनाव आचार संहिता हटने के बाद फिर से परिणाम जारी करने की कवायद शुरू हुई। आखिरकार शुक्रवार को परिणाम जारी हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed