{"_id":"5bd94c97bdec22697e539309","slug":"uptet-admit-card-2018-admit-card-will-be-issued","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPTET Admit Card:जारी हुए यूपीटीईटी के प्रवेशपत्र, यहां पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPTET Admit Card:जारी हुए यूपीटीईटी के प्रवेशपत्र, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 नवंबर को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के प्रवेश पत्र जारी हो गए हैं।
सचिव परीक्षा नियामक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि जिले से परीक्षा केंद्र तय होकर देरी से मिले, इस कारण से केंद्रों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सका। परीक्षा नियामक की वेबसाइट http:// upbasiceduboard.gov.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। सचिव ने बताया कि टीईटी-2018 प्रदेश भर में 18 नवंबर को दो पालियों 10 से 12.30 और 2.30 से 5.00 के बजे के बीच होगी।

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी प्रवेशपत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटो युक्त पहचानपत्र तथा प्रशिक्षण योग्यता के प्रमाणपत्र अथवा किसी सेमेस्टर की निर्गत अंकपत्र की मूल प्रति साथ लेकर आएं।
मूल अंकपत्र की प्रति नहीं होने की स्थिति में इंटरनेट से मिला प्रमाणित अंकपत्र भी लेकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके बिना केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि निरस्त अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है।