फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPSSC: Four centers changed in Lucknow for RO / ARO examination, one center in Kanpur revised address

यूपीएसएससी : आरओ/एआरओ परीक्षा के लखनऊ में चार केंद्र बदले, कानपुर के एक केंद्र का पता संशोधित

Sat, 27 Nov 2021 08:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Nov 2021 08:00 PM IST
सार

परीक्षा नियंत्रक अरविंद कमार मिश्र के अनुसार एंजेल कार्मेल इंटर कॉलेज, स्नेही नगर, सीतापुर रोड तरीखाना लखनऊ की जगह लोक सेवा आयोग, परीक्षा हॉल (भूतल), सेक्टर डी अलीगंज, लखनऊ और भगवान बख्श सिंह इंटर कॉलेज, पुरनिया चौराहा, बंधा रोड फैजुल्लाहगंज सीतापुर रोड लखनऊ की जगह लोक सेवा आयोग, परीक्षा हॉल (प्रथम तल), सेक्टर डी अलीगंज, लखनऊ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
UPSSC: Four centers changed in Lucknow for RO / ARO examination, one center in Kanpur revised address
Prayagraj News : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2021 के तहत चार परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया है। वहीं, एक परीक्षा केंद्र का पता संशोधित किया है। प्रारंभिक परीक्षा पांच दिसंबर को प्रदेश के 22 जिलों में प्रस्तावित है।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक अरविंद कमार मिश्र के अनुसार एंजेल कार्मेल इंटर कॉलेज, स्नेही नगर, सीतापुर रोड तरीखाना लखनऊ की जगह लोक सेवा आयोग, परीक्षा हॉल (भूतल), सेक्टर डी अलीगंज, लखनऊ और भगवान बख्श सिंह इंटर कॉलेज, पुरनिया चौराहा, बंधा रोड फैजुल्लाहगंज सीतापुर रोड लखनऊ की जगह लोक सेवा आयोग, परीक्षा हॉल (प्रथम तल), सेक्टर डी अलीगंज, लखनऊ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन

वहीं, बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल, सेक्टर-ए पल्टन छावनी सीतापुर रोड योजना अलीगंज, लखनऊ एवं की जगह लोक सेवा आयोग, परीक्षा हॉल (द्वितीय तल), सेक्टर-डी अलीगंज, लखनऊ और बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी, बेली गारद सेक्टर-पी अलीगंज लखनऊ की जगह लोक सेवा आयोग, परीक्षा हॉल (तृतीय तल), सेक्टर-डी अलीगंज, लखनऊ में परीक्षा होगी। इसके अलावा एबी विद्यालय इंटर कॉलेज मॉल रोड अपोजिट ग्लोबस मेगा मॉल ऑफिस नौबस्ता, कानपुर नगर के पते को संशोधित करते हुए अब ‘एबी विद्यालय इंटर कॉलेज, मॉल रोड अपोजिट ग्लोबस मेगा मॉल, कानपुर नगर’ किया गया है।

प्राविधिक शिक्षा भर्ती की परीक्षा 12 को
प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2021 के तहत 12 दिसंबर को प्रयागराज में व्याख्याता सिविल अभियंत्रण, व्याख्याता विद्युत अभियंत्रण और लखनऊ में प्रधानाचार्य, व्याख्याता यांत्रिक अभियंत्रण/कर्मशाला अधीक्षक, व्याख्याता अंग्रेजी की परीक्षा होगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार शेष पदों/विषयों की परीक्षा तिथि की जानकारी बाद में अलग से विज्ञप्ति या वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed