फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPSESSB: Principal recruitment process stuck for eight years, 599 posts to be recruited

यूपीएसईएसएसबी : आठ साल से फंसी प्रधानाचार्य भर्ती प्रक्रिया शुरू, 599 पदों पर होनी है भर्ती

Sat, 01 Jan 2022 08:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Jan 2022 08:55 PM IST
सार

दिसंबर 2013 में प्रधानाचार्य के 599 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके बाद आठ साल से भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई है। अब चयन बोर्ड की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई है कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पूरी चयन प्रक्रिया 31 जनवरी 2022 तक पूरी कर लेनी है।

विज्ञापन
UPSESSB: Principal recruitment process stuck for eight years, 599 posts to be recruited
Teacher Recruitment 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में आठ साल से फंसी प्रधानाचार्य भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। हालांकि आठ साल से भर्ती का इंतजार कर रहे कई अभ्यर्थी सेवानिवृत्त हो गए या और सेवानिवृत्त होने के करीब पहुंच गए। ऐसे अभ्यर्थियों को अब चयन प्रक्रिया से बाहर होना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को यह भर्ती प्रक्रिया 31 जनवरी तक पूरी करनी है।

विज्ञापन


दिसंबर 2013 में प्रधानाचार्य के 599 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके बाद आठ साल से भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई है। अब चयन बोर्ड की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई है कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पूरी चयन प्रक्रिया 31 जनवरी 2022 तक पूरी कर लेनी है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में चयन बोर्ड 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अभ्यर्थियों और ज्येष्ठतम अध्यापकों को साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल नहीं करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


ऐसे में जो अभ्यर्थी 31 जनवरी 2022 को 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या कर रहे हैं, उन्हें चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। 31 जनवरी तक सत्रलाभ पर कार्यरत ज्येष्ठतम अध्यापकों को भी साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। अवशेष सूची में से दो ज्येष्ठतम अध्यापक साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफलाइन आवेदनों को बोर्ड ने किया ऑनलाइन
विज्ञापन में संस्था प्रधान पदों पर भर्ती के लिए भरे गए ऑफलाइन आवेदनपत्रों को बोर्ड ने ऑनलाइन कर दिया है और उसमें अंकित सूचनाओं का सत्यापन सम्बन्धित अभ्यर्थियों से कराने का निर्णय लिया है। ऑफलाइन आवेदनों के ऑनलाइन संस्करण के सत्यापन के लिए चयन बोर्ड की वेबसाइट पर विस्तृत अनुदेश, यूजर मैनुअल/प्रक्रिया और पोर्टल का लिंक प्रदशित है।

संबंधित अभ्यर्थियों को आवेदन की सूचनाओं की सत्यता का सत्यापन करना है और किसी त्रुटि या भिन्नता की स्थिति में उसे साक्ष्य सहित अपडेट करते हुए आवेदित मंडल के विज्ञापित संस्थाओं में से नियमानुसार तीन संस्थाओं की अधिमानता का विकल्प भी पोर्टल पर भरें। इसके लिए पोर्टल आठ जनवरी तक क्रियाशील रहेगा। सूचनाएं अपडेट करने एवं अधिमानता विकल्प भरने का केवल एक अवसर उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed