फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   upsc will issue result after chargesheet

चार्जशीट दाखिल होने के बाद ही रिजल्ट की उम्मीद

Tue, 03 Mar 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
upsc will issue result after chargesheet
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत हिंदी और सामाजिक विज्ञान के रिजल्ट को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। परीक्षा में पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसटीएफ जब तक चार्जशीट दाखिल नहीं कर देेती, तब तक दोनों प्रमुख विषयों के रिजल्ट जारी होने की उम्मीद बहुत कम है।
विज्ञापन

हालांकि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सचिव ने अलग-अलग वार्ता के दौरान अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया था कि एसएसपी वाराणसी से अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी गई है, इसके मिलने के बाद ही रिजल्ट पर कोई निर्णय लिया जाएगा। अध्यक्ष और सचिव से वार्ता के बाद अभ्यर्थियों ने एसएसपी वाराणसी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और पिछले दिनों फोन पर बात भी की। अभ्यर्थियों के अनुसार एसएसपी का कहना है कि उन्हें आयोग से अब तक कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उधर, आयोग के सूत्रों का कहना है कि मामले में एसटीएफ की ओर से जब तक चार्जशीट दाखिल नहीं की जाती है, तब तक रिजल्ट पर निर्णय हो पाना मुश्किल है। आयोग को आशंका है कि चार्जशीट दाखिल होने से पहले अगर हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट जारी किया जाता है और एसटीएफ जांच के दायरे में कुछ नए अभ्यर्थी भी आ जाते हैं तो रिजल्ट को लेकर फिर विवाद होगा। हो सकता है कि रिजल्ट जारी होने के बाद उसमें चयनित कुछ अभ्यर्थी एसटीएफ जांच के दायरे में आज जाएं। ऐसे में आयोग को चार्जशीट दाखिल होने का इंतजार है। विवेचना पूरी होने के बाद ही मामले में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed