फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPSC has declared the results of the Civil Services Preliminary Examination

यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम किया घोषित

Sat, 17 Sep 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 17 Sep 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली / इलाहाबाद। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। गत 7 अगस्त को हुई परीक्षा में लाखों परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इलाहाबाद से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल हुए हैं। हालांकि, विगत कुछ वर्षों से अंतिम परिणाम यहां के अभ्यर्थियों के लिए अच्छा नहीं रहा। इससे पुराना उत्साह देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन

यूपीएससी ने कहा, ‘सफल परीक्षार्थियों को पहले वेबसाइट के संबंधित पेज पर अपना पंजीकरण कराना होगा जिसके बाद उन्हें ऑनलाइन विस्तृत परीक्षा फॉर्म भरना होगा।’ सफल परीक्षार्थियों के लिए आयोग की वेबसाइट www.upsc.gov.in पर समयसारिणी के साथ मुख्य परीक्षा का ई-प्रवेश पत्र डाला जाएगा। यह परीक्षा की शुरुआत से करीब दो हफ्ते पहले डाला जाएगा। सफल परीक्षार्थियों से मुख्य परीक्षा के लिए एक विस्तृत आवेदन पत्र भरने को कहा गया है जो 7 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

नई दिल्ली के शाहजहां रोड पर धौलपुर हाउस स्थित यूपीएससी परिसर में परीक्षा हॉल इमारत के पास एक यूपीएससी का सुविधा काउंटर है। परीक्षार्थी इस काउंटर पर व्यक्तिगत रूप से या 011-23385271, 011-23098543 या 011-23381125 पर फोन कॉल कर काम के हर दिन सुबह दस बजे से शाम पांच बजे के बीच कोई भी सूचना या स्पष्टीकरण हासिल कर सकते हैं। परीक्षार्थी यूपीएससी की वेबसाइट से भी परिणाम के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक परीक्षा में सीसैट को क्वालीफाइंग पेपर किए जाने से यहां के प्रतियोगियों को कम से कम प्रारंभिक परीक्षा में बेहतर रिजल्ट की उम्मीद रही। उस लिहाज से निराशा रही। देर रात तक प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां से एसएसएल हॉस्टल के विकास शुक्ला, जीएन के अभिषेक सिंह, राघवेंद्र पांडेय, प्रत्यूष सिंह, कटरा के अमित पुरवार, रोहित यादव, बेली के विनय आदि प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed