फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPRTOU: Six new diploma courses in Open University, admissions will be taken in total 124 programs till 29 Feb

UPRTOU :  मुक्त विवि में डिप्लोमा के छह नए पाठ्यक्रम, कुल 124 कार्यक्रमों में 29 फरवरी तक लिए जाएंगे प्रवेश

Wed, 03 Jan 2024 04:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Jan 2024 04:18 PM IST
सार

कुलपति ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रदेश के सभी 12 क्षेत्रीय केंद्रों से संबद्ध 1400 अध्ययन केंद्रों में प्रारंभ की गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत तैयार कराए गए पाठ्यक्रमों से विश्वविद्यालय के छात्र लाभांवित होंगे।

विज्ञापन
UPRTOU: Six new diploma courses in Open University, admissions will be taken in total 124 programs till 29 Feb
UPRTOU : उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के सत्र जनवरी-2024 की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। कुलपति प्रो.सीमा सिंह ने मौके पर पहला प्रवेश लेने वाले एमए हिंदी के छात्र घनश्याम यादव को शुभकामनाएं दीं। जनवरी सत्र से छह नए डिप्लोमा कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं।

विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रदेश के सभी 12 क्षेत्रीय केंद्रों से संबद्ध 1400 अध्ययन केंद्रों में प्रारंभ की गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत तैयार कराए गए पाठ्यक्रमों से विश्वविद्यालय के छात्र लाभांवित होंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी स्नातक, परास्नातक सहित महत्वपूर्ण विषयों में प्रवेश प्रक्रिया 29 फरवरी 2024 तक संचालित की जाएगी।
विज्ञापन


कुलपति के अनुसार जनवरी सत्र से शुरू हुए नए डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रोडक्शन एंड ऑपरेशन मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट और स्ट्रैटेजिक एंड एंटरप्रेन्योरियल बिजनेस मैनेजमेंट शामिल हैं। जनवरी सत्र में 22 परास्नातक, आठ स्नातक, 28 डिप्लोमा, 52 सर्टिफिकेट एवं 14 जागरुकता कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। इस तरह कुल 124 कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने सभी अध्ययन केंद्र समन्वयकों को निर्देश दिए हैं कि शिक्षार्थियों के प्रवेश फॉर्म त्वरित गति से सत्यापित करते हुए विश्वविद्यालय भेजें, ताकि उनकी पाठ्य सामग्री सही समय पर पहुंचाई जा सके। इससे शिक्षार्थियों को सेमेस्टर परीक्षाओं से पूर्व पढ़ाई करने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। प्रो. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय स्मार्ट क्लासरूम के माध्यम से छात्रों को उनके विषय से संबंधित विद्वानों के लेक्चर ऑनलाइन मुहैया करा रहा है।

इस बार एक लाख प्रवेश का लक्ष्य

कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने बताया कि सत्र जुलाई 2023-24 में कुल 71 हजार प्रवेश हुए थे और जनवरी सत्र में एक लाख का आंकड़ा पार करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रोफेसर सिंह ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रवेश पोर्टल पर आवश्यक सुधार किए गए हैं, जिससे प्रवेशार्थी आसानी से सभी प्रविष्टियां पूरी कर सकें।

मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की सत्र दिसंबर-2023 की परीक्षाएं प्रदेश के 163 केंद्रों पर मंगलवार से शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गईं। परीक्षा में लगभग 60 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। पहले दिन डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट आदि कार्यक्रमों की परीक्षाएं आयोजित की गईं। परीक्षा नियंत्रक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षाएं आठ फरवरी तक दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर एक और अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक संचालित की जाएंगी। कुलपति प्रो.सीमा सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर सर्दी से बचाव के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed