फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uproar in Mini House meeting, house tax rates as before, no new tax will be levied

मिनी सदन की बैठक में हंगामा, गृहकर की दरें पहले की तरह, नहीं लगेगा कोई नया कर

Thu, 24 Dec 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Mini House meeting, house tax rates as before, no new tax will be levied
Uproar in Mini House meeting, house tax rates as before, no new tax will be levied - फोटो : CITY DESK
नगर निगम सदन की बुधवार को हुई बैठक में जन सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर खूब हंगामा हुआ। चर्चा के बाद शहरियों पर फिलहाल कोई नया कर न लगाने पर सहमति बनी। गृहकर में कोई बदलाव न करते हुए शहरियों को बड़ी राहत दी गई है। पार्षदों ने अलाव, सफाई, कॉलोनियों के रखरखाव, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मुद्दे जोरदारी से उठाए।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकारिणी और सदन की बैठकों से अनुपस्थित रहने वाले मुख्य नगर लेखा परीक्षक को कार्यमुक्त करने का संकल्प पारित किया गया। करीब छह घंटे तीखी बहस और हंगामे के बीच कार्यकारिणी अनुमोदित करीब सात अरब के बजट को मामूली संशोधनों के साथ पारित किया गया।
विज्ञापन

कोरम के अभाव में नगर निगम की बजट बैठक करीब आधे घंटे विलंब से दोपहर 12.40 बजे शुरू हुई। शुरुआत में ही पार्षदों ने ठंड से लोगों को राहत देने के लिए अलाव जलवाने की व्यवस्था पर सवाल उठाए। पार्षद मुकुंद तिवारी, रतन दीक्षित आदि ने गीली लकड़ी गिराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया लकड़ी जल ही नहीं रही है। पार्षद आनंद घिल्डियाल ने नगर निगम क्षेत्र में काटे गए पेड़ और टहनियों को एकत्र कर निगम के स्टोरों में लकड़ी बैंक बनाने का प्रस्ताव रखा। जिसे सदन ने पास कर दिया।
बजट चर्चा के दौरान पार्षद रतन दीक्षित ने आय व्यय का महालेखाकार से ऑडिट कराने का मुद्दा उठाया। बताया गया कि अभी यह नहीं हो सका है।
पार्षद कमलेश सिंह ने नगर योजना समिति के गठन और पार्षद अखिलेश सिंह ने मुख्य नगर लेखा परीक्षक की कार्यशैली पर सवाल उठाए। पार्षदों ने आरोप लगाया कि उनका बैठकों में शामिल न होना गंभीर बात है। बताया गया कि वह पेंशनरों से नियुक्ति पत्र मांग रहे हैं। इससे हाल ही में रिटायर होने वाले कई कर्मचारियों की इससे पेंशन अटक गई है।
अध्यक्षता कर रहीं महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के निर्देश पर सदन में उन्हें हटाने का संकल्प पारित किया गया। नगर आयुक्त रविरंजन ने बताया कि उन्हें यहां से कार्यमुक्त कर शासन को अवगत कराया जाएगा। सदन के निर्णय का अनुपालन होगा।
करेलाबाग सहित मलिन बस्तियों में नई सीवर लाइन, शौचालय निर्माण
मिनी सदन की बैठक में गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की ओर से शहर भर में कराए गए सीवरेज कार्य की पार्षदों ने एकजुटता दिखाते हुए निंदा की। पार्षद जफर की मांग पर करेलाबाग, सदियाबाद सहित अन्य मलिन बस्तियों में नई सीवर लाइन बिछाने और शौचालय निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। चीफ इंजीनियर सतीश कुमार को निर्देशित किया गया कि तुरंत कार्ययोजना बनवाकर कार्य शुरू कराएं।
सीमा विस्तार में शामिल गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगेंगी, होगी सफाई
नगर निगम इसी वित्तीय वर्ष में सीमा विस्तार में शामिल गांवों में स्ट्रीट लाइट स्थापना और सफाई का कार्य शुरू कराएगा। सदन की बैठक में इस पर चर्चा के बाद महापौर अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि इस मद में बजट में पांच करोड़ का प्रावधान किया गया है। शहर के छूटे स्थानों के साथ गांवों में खंभे लगाकर एलईडी लगाई जाएंगी। साथ दो काम्पैक्टर, दस कर्मचारियों की टीम लगाकर सफाई कराई जाएगी। सफाई के लिए पीडीए से हस्तांतरित कॉलोनियों में दस-दस अतिरिक्त कर्मचारी लगाने पर सहमति बनी। पार्षद अखिलेश सिंह के सवाल उठाने पर नगर आयुक्त रवि रंजन ने बताया कि कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जल्द तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन मद से निगम बढ़ाएगा आय
नगर निगम सदन में विज्ञापन उपविधि लागू होने के बाद पांच करोड़ के सापेक्ष सिर्फ 20 लाख रुपये की आय को कम बताते हुए सार्थक प्रयास करने पर चर्चा हुई। महापौर ने कहा कि अन्य नगर निगम इस मद में करोड़ों की आय कर रहे हैं। यहां अफसर सुस्त हैं, जल्द ही कार्ययोजना बनाकर इस मद में आय बढ़ाई जाए। नगर निगम की कूड़ा गाड़ियों पर भी विज्ञापन पट लगाकर शुल्क जमा कराया जाएगा।
स्मार्ट सिटी के कार्यों पर अब पहले होगी चर्चा
पार्षद रतन दीक्षित समेत अन्य पार्षदों ने हाल ही बनाई गई सड़कों को स्मार्ट बनाने के नाम पर खोदने को धन का अपव्यय बताया। पार्षदों ने कहा कि स्मार्ट सिटी के एबीडी एरिया के आंतरिक क्षेत्रों का विकास किया जाना जरूरी है। महापौर अभिलाषा गुप्ता ने नगर आयुक्त रवि रंजन को सदन के संकल्प के आधार पर निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी की योजनाओं को अंजाम तक पहुंचाने से पहले सदन के पटल पर रखें। पार्षदों से चर्चा कर ऐसी योजना बनाएं जो जनहित में हों।
इंटरलॉकिंग चोरी की हुई पुष्टि, होगी एफआईआर
पार्षद अनिल कुशवाहा की सूचना और क्लीपिंग के आधार पर फुटपाथ से निकली इंटरलॉकिंग चोरी का मामला पुष्ट हो गया है। नगर निगन सदन में यह मामला उठाया गया। चर्चा के दौरान कई अन्य क्षेत्रों में इंटरलॉकिंग समेत अन्य वस्तुओं को बेचने के आरोप लगे। नगर आयुक्त रवि रंजन ने बताया कि इंटरलॉकिंग चोरी के मामले में जोन तीन के स्टोर में तैनात दो ड्राइवरों से पूछताछ की गई है। इस मामले में स्टोर इंचार्ज जेई के खिलाफ जांच कर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में भ्रष्टाचार की धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
बंदर पकड़ने के लिए पांच लाख, नए साल में कुत्तों की नसबंदी
नामित पार्षद राजेश निषाद पप्पू ने शहर में बंदरों के आतंक से परेशान शहरियों की पीड़ा के बारे में सदन को जानकारी दी। वहीं पार्षद जफर ने शहर भर में आवारा कुत्तों के आतंक के बारे में बताया। सदन में इस पर काफी देर हुई चर्चा के बाद बंदरों के मद में प्रस्तावित दो लाख रुपये की राशि को बढ़ाकर पांच लाख किया गया। सदन में पारित संकल्प के मुताबिक पशुधन विभाग संबंधित से समन्वय कर बंदरों को पकड़वाने की व्यवस्था कराए। वहीं महापौर ने सदन को जानकारी दी कि कुत्तों को पकड़ने में तकनीकी दिक्कत है। कुत्तों की नसबंदी के लिए 8.5 के टेंडर जारी किए गए हैं तीन कंपनियां सामने आई हैं। औपचारिकताएं पूरी कर नए साल यह काम शुरू कर कुत्तों के आतंक से शहरियों को राहत दिलाई जाएगी।

नगर निगम खरीदेगा पेड़ शिफ्टिंग मशीन
पर्यावरण संरक्षण के लिए अब नगर निगम शहर में हरे पेड़ काटेगा नहीं बल्कि एक से दूसरे सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराएगा। पार्षद कमलेश सिंह के प्रस्ताव पर सदन में निर्णय लिया गया कि नगर निगम पेड़ शिफ्टिंग के लिए मशीन खरीदेगा। अगले बजट में इसके लिए प्रावधान किया जाएगा।

Uproar in Mini House meeting, house tax rates as before, no new tax will be levied

Uproar in Mini House meeting, house tax rates as before, no new tax will be levied- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed