यूपीपीएससी : कर्मशाला अनुदेशक और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का परिणाम घोषित, आयोग ने जारी किया सीधी भर्ती का परिणाम
13 पद अनारक्षित, छह पद अन्य पिछड़ा वर्ग, चार पद अनुसूचित जाति एवं एक पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इन पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 12 एवं 13 जुलाई को आयोजित किया गया था। साक्षात्कार के आधार पर चयनित घोषित किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राविधिक शिक्षा विभाग को 25 नए कर्मशाला अनुदेश मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को कर्मशाला अनुदेशक के पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। इनमें 13 पद अनारक्षित, छह पद अन्य पिछड़ा वर्ग, चार पद अनुसूचित जाति एवं एक पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।
इन पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 12 एवं 13 जुलाई को आयोजित किया गया था। साक्षात्कार के आधार पर चयनित घोषित किए गए अभ्यर्थियों में अवधेश कुमार सिंह, पुष्कर भारद्वाज, शोपाल सिंह, पवन कुमार शुक्ल, कृष्ण कुमार सिंह, अजय कुमार बंसल, संजय, राम सिंह, संदीप कुमार, शिव सिंह राजपूत, कपिल कुमार कौशिक, कृपा शंकर शर्मा, राजनारायण सिंह, अभिनव, अमर नाथ, हरेंद्र कुमार वर्मा, धर्म सिंह, अजीत कुमार भाटिया, महेश कुमार, रुस्तम दास, रियाज अहमद, प्रदीप कुमार, पुरषोत्तम सरन, राजेंद्र कुमार एवं राधे लाल के नाम शामिल हैं।
असिस्टेंट प्रोफेसर के आठ पदों का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के आठ पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। असिस्टेंट प्रोफेयर यूरोलॉजी के पांच में से तीन पदों पर शिरीश मिश्रा, अभिषेक जौहरी, दीपक कुमार गुप्ता का चयन हुआ है, जबकि दो पद अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण खाली रह गए।
असिस्टेंट प्रोफेसर पीडियाट्रिक्स सर्जरी के तीन में से दो पदों पर गौरव सिंह एवं अंजू वर्मा का चयन हुआ है और एससी वर्ग के लिए आरक्षित एक पद के सापेक्ष कोई भी अभ्यर्थी उपस्थित न होने से पद रिक्त रह गया। असिस्टेंट प्रोफेसर स्किन एंड बीडी के दो पदों पर कुलदीप वर्ता एवं धीरज कुमार पटवा का चयन हुआ है। असिस्टेंट प्रोफेसर एनेस्थीसियोलॉजी के दो में एक पद पर प्रवीन पांडेय का चयन हुआ है और एक पद अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण खाली रह गया। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एपीडेमोलॉजिस्ट कम सहायक आचार्य े एक पद पर भर्ती के लिए हुए इंटरव्यू में बुलाए गए दोनों अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए और पद खाली रह गया।
स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा अब चार अगस्त को
स्टाफ नर्स (पुरुष) परीक्षा-2017 पुनर्विज्ञापन वर्ष 2022 की मुख्य परीक्षा अब चार अगस्त को होगी। पहले यह परीक्षा 24 जुलाई को प्रस्तावित थी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित की गई है। अब यह परीक्षा चार अगस्त को आयोग के लखनऊ स्थित शिविर कार्यालय के परीक्षा भवन में आयोजित की जाएगी।