फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC will solve the grievances of the candidates in seven days

सात दिन में यूपीपीएससी करेगा परीक्षार्थियों की शिकायत का समाधान

Thu, 01 Jul 2021 01:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Jul 2021 01:30 AM IST
सार

  • उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए आयोग की वेबसाइट को अपडेट किया

विज्ञापन
UPPSC will solve the grievances of the candidates in seven days
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से परीक्षार्थियों की समस्या को हल करने के लिए वेबसाइट को अपडेट किया जा रहा है। परीक्षार्थियों की शिकायतों का समाधान सात दिन में करने की बात कही गई है। समाधान नहीं होने पर आयोग के अधिकारियों की टीम 15 दिन में परीक्षार्थी के साथ जूम अथवा गूगल मीट पर आकर शंका का निवारण करेगी। कोविड संक्रमण कम होने पर सचिव बुधवार को और अध्यक्ष बृहस्पतिवार को तीन से चार बजे के बीच परीक्षार्थियों से मिलेंगे।
विज्ञापन


आयोग के  मीडिया प्रभारी पुष्कर श्रीवास्तव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि आयोग के नए अध्यक्ष संजय श्रीनेत्र ने नई जिम्मेदारी संभालने के साथ ही परीक्षार्थियों की समस्याओं को हल करना प्राथमिकता में रखा है। अध्यक्ष ने आयोग की वेबसाइट को सरल, सुगम बनाने का काम किया है। आयोग की वेबसाइट पर अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करके अपने अनुक्रमांक, आधार संख्या के जरिए जानकारी ले सकेंगे। ई मेल candiatehelpuppsc@gmail.com पर अभ्यर्थी अपना अनुक्रमांक, मोबाइल नंबर तथा आधार कार्ड के साथ अपनी समस्या भेज सकते हैं। 
विज्ञापन


आयोग की ओर से कहा गया है कि कोविड-19 के समय आयोग के अध्यक्ष एवं सचिव तकनीक के माध्यम से जवाबदेही के साथ अभ्यर्थियों से जुड़े होंगे। आयोग के अध्यक्ष, सचिव से मिलने के लिए परीक्षार्थियों को सप्ताह भर पहले आयोग के पास ई मेल करना होगा। कोविड से बचाव के लिए आयोग ने अपने कर्मचारियों, अधिकारियों का अब तक 97 फीसदी वैक्सीनेशन पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed