फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC will release four exam result soon

यूपीपीएससी की चार बड़ी परीक्षाओं के परिणाम जल्द

Mon, 28 Sep 2020 09:35 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
UPPSC will release four exam result soon
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की चार बड़ी परीक्षाओं के परिणाम जल्द घोषित होने की उम्मीद है। इनमें एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2017 के अंतिम चयन परिणाम शामिल हैं। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ)-2019 और समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2016 की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित होने हैं। दो माह के भीतर ये चारों रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत हिंदी के 1433 और सामाजिक विज्ञान के 1854 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी करने का निर्णय ले चुका है। हाईकोर्ट ने भी चार सप्ताह के भीतर रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया है। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की परीक्षा 29 जुलाई 2018 को आयोजित की गई थी। इसके तहत 15 विषयों में शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती होनी है। 13 विषयों का रिजल्ट जारी किया जा चुका है और अब हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान विषय में 3287 पदों का परिणाम घोषित होना है।
विज्ञापन


इसके साथ ही एसीएफ/आरएफओ-2017 का अंतिम चयन परिणाम भी जल्द घोषित होने वाला है। एसीएफ/आरआएफओ के 137 पदों पर चयन होना है। इनमें सामान्य चयन के 65 और विशेष चयन के 72 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 10 से 24 सितंबर 2018 में आयोजित की गई थी, जिसमें 1819 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 333 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था। इंटरव्यू एक से चार सितंबर तक आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अभ्यर्थियों को बीईओ-2019 की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम का भी बेसब्री से इंतजार है। बीईओ के 309 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 16 अगस्त को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए पांच लाख 28 हजार 314 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से दो लाख 33 हजार 393 यानी 44.18 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग के सूत्रों का कहना है कि इस परीक्षा का परिणाम जल्द जारी किया जा सकता है। इसके अलावा 20 सितंबर को हुई आरओ/एआरओ-2016 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम दो माह के भीतर घोषित किए जाने की तैयारी है। आरओ/एआरओ-2016 की प्रारंभिक परीक्षा दोबारा कराई गई थी। इससे पहले नवंबर 2016 में हुई आरओ/एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा पेपर लीक मामले में निरस्त कर दी गई थी।


इस परीक्षा के तहत कुल 361 पदों पर भर्ती होनी है। सामान्य चयन के 356 और विशेष (बैकलॉग) चयन के पांच पद हैं। इनमें आरओ/एआरओ के 303 पद हैं और बाकी पद राजकीय बचत में स्टेटिकल असिस्टेंट, महिला एवं बाल कल्याण में इन्वेस्टिगेटर कम कंप्यूटर, बाट माप विभाग में इन्वेस्टिगेटर कम कंट्रोलर, असिस्टेंट मलेरिया अफसर, जूनियर ऑडिटर जैसे विशेष योग्यता वाले हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए तीन लाख 85 हजार 122 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से महज एक लाख 40 हजार 353 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed