Uppsc : एक क्लिक के इंतजार में अटकीं ढाई हजार नियुक्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक क्लिक के इंतजार में एलटी ग्रेड हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान के तकरीबन ढाई हजार चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियां अटकी हुईं हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को चयनित अभ्यर्थियों से संबंधित सूचना की हार्डकॉपी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजनी है। अभ्यर्थी तीन दिनों से आयोग के चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें रोज आश्वासन भी मिल रहा है, लेकिन सॉफ्टकॉपी आयोग ने अब तक नहीं भेजी। बृहस्पतिवार को भी आश्वासन दिया कि शुक्रवार को साफ्टकॉपी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेज दी जाएगी।
आयोग को सॉफ्टकॉपी ऑनलाइन माध्यम से भेजनी है। चयनित अभ्यर्थियों की फाइलें पहले ही आयोग ने शिक्षा निदेशालय को भेज दीं थीं। डेढ़ माह तक शिक्षा निदेशालय औपचारिकताएं पूरी करता रहा। लंबे इंतजार के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए जब पोर्टल खुलने का वक्त आया तो शिक्षा निदेशालय की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को बताया गया कि आयोग से सॉफ्टकॉपी नहीं मिली है। सॉफ्टकॉपी मिलने के बाद उसका मिलान कराया जाएगा और फिर ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पोर्टल खोल जाएगा। अभ्यर्थियों परेशान हैं, क्योंकि ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद ही उन्हें नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।